कोरोना की चौथी लहर शुरू, इन राज्यों में फैला नया वैरिएंट, जानें इसके लक्षण
कोरोना वायरस अभी खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है और वैज्ञानिकों द्वारा की गयी चौथी लहर की भविष्याणी सच साबित होती दिख रही है। कोरोना मरीजों का आंकड़ा कम हुआ है लेकिन कुछ राज्यों में कोरोना के नए मरीज मिलने से चौथी लहर का खतरा बढ़ गया है। भारत में ही नहीं दुनिया में भी कोरोना के मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। कोरोना का एक ओर नया वैरिएंट सामने आया है, जो चौथी लहर का कारण बनता दिख रहा है।
Russia Ukraine War | USA कर रहा जंग में उतरने को तैयारी, क्या है Third World War आहट!
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने नए वैरिएंट के बारे में कहा कि ओमिक्रॉन और डेल्टा के मिलने के कारण इस वायरसक जन्म हुआ है। कोविड-19 के नए वैरिएंट का नाम डेल्टाक्रॉन है और इस वैरिएंट की पहचान भारत में हो चुकी है। इसके मरीज 7 राज्यों में मिले है तो उन पर नजर रखी जा हरी है। तमिलनाडु, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और दिल्ली जैसे बड़े शहरों में इनके मरीज मिले है।
डेल्टाक्रॉन का जन्म ओमिक्रॉन और डेल्टा वैरिएंट से हुआ है और इसका असर कितना होगा इसको लेकर रिसर्च किया जा रहा है। डेल्टाक्रॉन की पहचान फरवरी में हुई थी जो कि पिछले वैरिएंट्स से बिल्कुल अलग बताया जा रहा है। इसका असर वैक्सीन लगने वाले लोगों पर कम होने की बात कही जा रही है।

इसके लक्षण
सिरदर्द, बुखार, पसीना आना, ठंड लगना, खराश, खांसी, कमजोरी और नींद नहीं आना इसके सामान्य लक्षण है। इस लक्षणों की पहचान संक्रमित होने के 2-3 दिन होती है। डेल्टाक्रॉन का असर पेट पर ज्यादा हो रहा है।





