मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
लाइफस्टाइल

भारत में कोरोना के नए वैरिएंट का खतरा, जानें अपनी कमजोर इम्यूनिटी के लक्षण

प्रकाशित: Apr 08, 2022 19:25रिपोर्ट: Navtej TV

दुनियाभर में कोरोना के नए वैनिएंट ने अपनी दस्तक दे दी है और भारत में भी इस वायरस की एंट्री हो चुकी है। इस नए कोरोना वैरिएंट XE को ओमिक्रॉन का नया रूप बताया गया है। WHO ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि यह नया म्यूटेंट वैरिएंट XE ओमिक्रॉन के सब वैरिएंट से 10 प्रतिशत ज्यादा खतरनाक है। कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर भारत में चिंता देखी जा रही है और एक्सपर्ट पहले भी कह चुके है कि कोरोना के सभी वैरिएंट से लड़ने के लिए इम्यूनिटी ज्यादा होनी चाहिए।

अगर आपको इस नए वायरस के खतरे से बचना है तो अपनी इम्यूनिटी पर ध्यान देना होगा। आपकी इम्यूनिटी मजबूत होगी तो आपको किसी भी बीमारी की चपेट में आने का खतरा कम होगा। इम्यूनिटी कमजोर होने के बारे में आप आसानी से कुछ लक्षण देखकर पता कर सकते हैं।

Hijab, Halal Meet और अजान से भड़क रही है देश में हिंसा

हमेशा सर्दी या जुकाम का बने रहना
अगर आपको हर मौसम में सर्दी या जुकाम बना रहता है तो ये लक्षण कमजोर इम्यूनिटी की तरफ इशारा करते है। अगर आपको साल में 2 या 3 बार से ज्यादा जुकाम होती है तो आपको अच्छे डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है।


पेट दर्द
आपको दस्त, गैस या कब्ज की शिकायत लंबे समय तक बनीं रहती है तो यह संकेत भी कमजोर इम्यूनिटी की तरफ इशारा करते हैं। इम्यूनिटी कमजोर होने का मुख्य लक्षण पाचन तंत्र खराब होना

थकान
आपको हमेशा थकान होती है और शरीर में एनर्जी न रहना भी कमजोर इम्यूनिटी का प्रमुख लक्षण है। जब इम्यूनिटी कमजोर होती है तो शरीर में बहुत ज्यादा कमजोरी होने लग जाती है।