मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

लंका फतह करने के साथ टीम इंडिया ने रच दिया नया इतिहास, जानें नया विश्व रिकॉर्ड

प्रकाशित: Mar 14, 2022 23:58रिपोर्ट: Navtej TV

भारत ने श्रीलंका को दूसरे टेस्ट में 238 रनों से मात देकर दो मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप कर लिया है। श्रीलंका को जीत के लिए 447 रन लक्ष्य मिला था, जिसके जवाब में लंका की टीम 208 रन पर ही ढ़ेर हो गयी और मुकाबला हार गई। भारत की दूसरी पारी में आर अश्विन ने 4 और जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट लेकर टीम को शानदार जीत दिलाई है।

आतंकियों आकाओं की कांपी रूह, 81 को उतारा मौत के घाट,VIDEO

भारत ने टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए पहली पारी में 252 रन बनाए तो श्रीलंका की टीम पहली पारी में 109 पर ही सिमट गई थी। टीम ने दूसरी पारी में 303 का स्कोर बनाया तो लंका दूसरी पारी में 208 रनों पर ढ़ेर हो गयी। लंका के खिलाफ सीरीज जितने के बाद टीम इंडिया ने घरेलू मैदानों पर लगातार 15वीं टेस्ट सीरीज जीतकर नया इतिहास रच दिया है।


भारत ने घर में अंतिम सीरीज 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ हारी गंवाई थी। इसके बाद से अब तक टीम एक भी सीरीज नहीं हारी है। श्रीलंका के खिलाफ भारत ने तीसरी बार टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया है। इस जीत के बाद किसी भी टीम के पास सबसे ज्यादा सीरीज जीतने का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका नहीं है।

दोनों टीमें-
भारत: मयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), हनुमा विहारी, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह

श्रीलंका: दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), लाहिरु थिरिमाने, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजया डी सिल्वा, चरिथ असलंका, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), सुरंगा लकमल, लसिथ एम्बुलडेनिया, विश्व फर्नांडो, प्रवीण जयविक्रमा।