मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
लाइफस्टाइल

डैंड्रफ की समस्या को जड़ से खत्म करेंगे ये देशी उपाय

प्रकाशित: Mar 22, 2022 18:05रिपोर्ट: Navtej TV

आज के समय में महिलाओं के साथ पुरूषों को भी डैंड्रफ की समस्या का सामना करना पड़ता है और इसकी वजह से वह कई बार शर्मिंदा भी होते हैं। डैंड्रफ की समस्या होने के कई कारण होते है और इसको रोकने के उपाय बहुत कम होते है। अगर आपको इस समस्या से हमेशा के लिए छूटकारा पाना है तो आपको घर पर कुछ ऐसे उपाय करने होंगे जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। बादाम का तेल बालों के अच्छा होता है लेकिन आप इसमें कुछ ऐसी चीजों का इस्तेमाल करके अपने बालों को हमेशा के लिए डैंड्रफ से मुक्त बना सकते हैं।

Salasar Balaji का तोड़ा गया मुख्य द्वार, छिड़ा विवाद

1.नींबू का रस
बादाम के तेल के साथ नींबू का रस मिलाकर लगाने से आपको बालों से डैंड्रफ की समस्या खत्म हो सकती है। आपको लगाने से पहले इस बात का ध्यान रखना होगा कि रात के समय नहीं इसका इस्तेमाल नहीं करना है और दिन में बाल धोने के बाद बादाम के तेल में यह रस मिलकार अच्छे मसाज करनी होगी। इसके बाद आपको दूसरे दिन बालों को अच्छे शैंपू से धोना होगा।

2. शहद का इस्तेमाल
बादाम के तेल में शहद मिलाकर लगाने से भी आपको डैंड्रफ की समस्या से छूटकारा मिल सकता है। बालों पर लगाने के लिए पहले इसका अच्छे से मिश्रण करके शैंपू से धो लें।

3. अंडे का इस्तेमाल
बालों में देसी अंडे का इस्तेमाल करने से भी डैंड्रफ की समस्या दूर होती है। इसको बालों में लगाने के बाद अच्छे से बालों को धोना होगा।