मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

अफ्रीकी टीम को सता रहा है इस भारतीय गेंदबाज का डर, इतना खतरनाक...

प्रकाशित: Dec 22, 2021 20:16रिपोर्ट: Navtej TV

भारत और अफ्रीका के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है और इस सीरीज को लेकर दोनों टीमों ने अपनी कमर कस ली है। टेस्ट सीरीज का पहला मैच 26 दिसंबर से सेंचुरियन में खेला जाएगा और सीरीज के शुरू होने से पहले दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर ने भारतीय तेज गेंदबाज को लेकर बड़ा खुलासा किया है। अफ्रीकी ​पिचों पर गेंदबाजों को ज्यादा फायदा होगा लेकिन बल्लेबाजों को परेशानी होगी।

नए साल के जश्न को फीका कर देंगी आपकी ये ग​लतियां, रखें सावधानियां

अफ्रीकी कप्तान ने जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। कप्तान ने कहा कि बुमराह बहुत शानदार गेंदबाज है लेकिन उनकी गेंदो का सामान करना बहुत कठीन काम है। विदेशी पीचों पर इस गेंदबाज का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है जो पिच का जमकर फायदा उठाते है।

2018 में बुमराह ने अपने टेस्ट करियर का आगाज किया था। इसके बाद बुमराह ने टॉप गेंदबाजों में अपना नाम शामिल करवाया है। बुमराह को पूरी टीम के लिए खतरा बताया है। दक्षिण अफ्रीका को सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा, जब उनके तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्ट्जे चोट के कारण नहीं खेल सकेंगे।


साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया की टेस्ट टीम
विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे,केएल राहुल,प्रियंक पांचाल ,मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, ऋद्धिमान साहा, रविचंद्रन अश्विन, जयंत यादव, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद सिराज