मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

पंत फिर नाकाम लेकिन मार्श ने बचाई दिल्ली की लाज,प्लेऑफ की उम्मीद बढ़ी

प्रकाशित: May 17, 2022 18:10रिपोर्ट: Navtej TV

IPL 15 के 64वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 17 रन से हराकर अपनी लाज बचाई और प्लेऑफ की उम्मीद को कायम रखा है। इस जीत में दिल्ली के तेज गेंदबाज शार्दूल ठाकुर की शानदार गेंदबाजी रही जिन्होंने 4 विकेट अपने नाम किए। दिल्ली के लिए यह जीत बहुत जरूरी थी क्योंकि वह मैच हारती तो प्लेऑफ का रास्त बंद हो जाता लेकिन अब उनकी राह आसान हो गई है।

दिल्ली के 14 अंक हो गए हैं और नेट रन-रेट भी बेहतर है। दिल्ली अगर आखिरी मुकाबले में मुंबई इंडियंस हरा देती है तो उसके 16 पॉइंट्स हो जाएंगे और प्लेऑफ का टिकट भी पक्का हो जाएगा। दिल्ली के लिए सबसे बड़ी परेशानी कप्तान की खराब फॉर्म बनी हुई है क्योंकि इसी वजह से टीम का स्कोर कम बन रहा है।

उर्फी को देख बेकाबू हुआ मौलाना और कर दी ऐसी हरकत, भड़के यूजर्स!

कल के मैच में मिचेल मार्श ने 48 गेंद में 63 रनों की पारी खेलकर टीम को 160 रनों तक पहुंचाया। दिल्ली के कप्तान पंत ने 3 गेंद में सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हुए। उनके बल्ले से अर्धशतक बने हुए काफी लंबा समय बीत गया है। दिल्ली की टीम को बड़ा झटका लगा जब वार्नर पहली ही गेंद पर कैच आउट हो गए। IPL के इतिहास में 8 साल बाद वार्नर गोल्डन डक पर आउट हुए। अंतिम मैच में मुंबई और चेन्नई जैसी टीमे अगर जीत हासिल करती है तो वह दूसरी टीमों का खेल बिगाड़ सकती है।


प्लेइंग इलेवन-

पंजाब- जॉनी बेयरस्टो, शिखर धवन, भानुका राजपक्षे, लियाम लिविंगस्टोन, मयंक अग्रवाल, जितेश शर्मा, हरप्रीत बरार, ऋषि धवन, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह

दिल्ली- डेविड वार्नर, सरफराज खान, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत, ललित यादव, रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, शार्दूल ठाकुर, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्त्या, खलील अहमद