मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
देश विदेश

मोदी और शाह के करीबी नेता के खिलाफ दर्ज होगा दुष्कर्म का केस, जानें पूरी खबर

प्रकाशित: Aug 18, 2022 19:36रिपोर्ट: Navtej TV

भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन के लिए इन दिनों कुछ भी अच्छा नहीं हो रहा है और अब उनके खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करने के आदेश ने उनकी परेशानी बढ़ा दी है। आपको बता दे कि दिल्ली की महिला ने शाहनवाज हुसैन पर रेप करने का आरोप लगाया था लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया तो पीड़िता ने साल 2018 में निचली अदालत में याचिका दायर कर दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज करने की अपील की थी। महिला ने आरोप लगाया था कि उसके साथ छतरपुर फार्म हाउस में दुष्कर्म किया गया था और इसके बाद जान से मारने की धमकी दी गई थी।

महिला को देखकर सीटी बजाता था तोता, तो पुलिस ने लिया ये एक्शन!

महिला के इस याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने दुष्कर्म के मामले में भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर तीन माह में जांच पूरी करने का निर्देश दिया है। हालांकि पुलिस ने तर्क रखा कि हुसैन के खिलाफ मामला नहीं बनता लेकिन अदालत ने पुलिस के इन तर्को को खारिज कर ते हुए एफआईआर दर्ज करने और 3 महीने में जांच करने के आदेश दिए है।


वहीं शाहनवाज हुसैन ने दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से इंकार कर दिया है। इस मामले में विपक्ष को बीजेपी पर हमला करने का मौका दे दिया है और इसके कारण बीजेपी के किरकिरी होगी। शाहनवाज अटल और मोदी सरकार में मंत्री रह चुके है लेकिन इन दिनों बीजेपी ने इनको साइड लाइन कर दिया है जिसके कारण वह किसी बड़े पद पर नहीं है। इस मामले की जांच 3 महीने में पूरी होगी तब दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।