मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

दिल्ली की धमाकेदार जीत, वार्नर शतक से चुके तो पूरन की शारदार पारी हुई बेकार

प्रकाशित: May 06, 2022 18:13रिपोर्ट: Navtej TV

IPL 2022 के 50वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 21 रन से हराकर अंतिम चार में जाने की उम्मीद को कायम रखा है। दिल्ली ने पहली बार इस सीजन में 200 से ज्यादा का विशाल लक्ष्य बनाया जिसे हासिल करने में हैदराबाद की टीम नाकाम साबित हुई है। दिल्ली ने SRH के सामने 208 रन का विशाल लक्ष्य रखा लेकिन हैदराबाद की पूरी टीम 8 विकेट पर 186 रन ही बना सकी और 21 रन से मैच हार गई।

हैदराबाद की जीत के लिए निकोलस पूरन ने सबसे ज्यादा 62 रनों की आतिशि पारी खेली लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। दिल्ली की जीत में खलील अहमद का सबसे बड़ा योगदान रहा है और हैदराबाद के 3 खिलाड़ियो के विकेट झटके।

हैदराबाद की ये लगातार तीसरी हार है और 10 मैच में से 5 में जीत दर्ज की और 5 में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं दिल्ली ने भी 5 मैचों में जीत हासिल की है तो 5 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। डेविड वार्नर ने सबसे ज्यादा नाबाद 92 रन बनाए तो रोवमैन पॉवेल 67 रनों की तुफानी खेलकर टीम को 200 के पार पहुंचाया।

हैदराबाद के निकोलस पूरन ने 29 गेंदों में अपने IPL करियर का चौथा अर्धशतक जमाया लेकिन जीत दिलाने में वह नाकाम रहे। वार्नर और पॉवेल ने 66 गेंदों पर नाबाद 122 रन की शतकीय साझेदारी की और इसी वजह से टीम को शानदार जीत मिली है।

​​​​​​​

प्लेइंग-XI
DC: डेविड वार्नर, मंदीप सिंह, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत, ललित यादव, रोवमैन पॉवेल, रिपल पटेल, शार्दूल ठाकुर, कुलदीप यादव, खलील अहमद, एनरिक नोर्त्या।

SRH: अभिषेक शर्मा, केन विलियमसन, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन , शशांक सिंह, श्रेयस गोपाल, भुवनेश्वर कुमार, शॉन एबट, कार्तिक त्यागी, उमरान मलिक।