मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
लाइफस्टाइल

डेंगू मरीज की प्लेटलेट्स को तेजी से बढ़ा देगी ये चीजें, रिकवरी होगी जल्दी

प्रकाशित: Aug 30, 2022 22:19रिपोर्ट: Navtej TV

इन दिनों देशभर में मौसमी बीमारियों तेजी से फैल रही है और सबसे ज्यादा डेंगू का बुखार लोगों के लिए परेशानी बना हुआ है। डेंगू मरीज की प्लेटलेट्स तेजी से गिरने लगती हैं और समय रहते इसको नहीं बढ़ाया गया तो मरीज की मौत तक हो जाती है। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी चीजे बताने जा रहे हैं जिनका सेवन करके आप अपनी घटती प्लेटलेट्स को तेजी से बढ़ा सकते हैं।

बकरी के बच्चे को पिलाई शराब अब खाएंगे जेल की हवा!

अगर आपकी प्लेटलेट्स घटकर 50 हजार के नीचे आ गई है तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। इसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। डेंगू के बुखार में मरीज को सबसे ज्यादा जरूरत पानी की होती है और इसके कम होने से जान जाने का खतरा ज्यादा होता है। इसके लिए आप ताजे फलों का रस, फ्रेश नारियल का पानी, अनार और अनानास का जूस ज्यादा मात्रा में लेना चाहिए।


डेंगू के बुखार में हरी पत्तेदार सब्जियों का ज्यादा उपयोग करना मरीज के लिए बहुत फायदेमंद है। आप इनका इस्तेमाल सलाद और सब्जी के रूप में भी कर सकते है। इसके साथ आपको तुलसी के पत्ते, लहसुन, अदरक और नींबू जैसी चीजें खाने में इस्तेमाल करनी चाहिए। डेंगू के बुखार में प्लेटलेट्स को बढ़ाने के लिए बकरी का दूध बहुत ज्यादा कारगर होताहै तो पपीते के पत्ते भी प्लेटलेट्स को बढ़ाने में मदद करते हैं।