जमती जा रहीं हैं आतंक की जड़े , शिकार बने कश्मीरी पंडित
जम्मू कश्मीर में आतंकी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहें , एक बार फिर शोपीया मे आंतकियों ने पंडितों पर निशाना साधा हैं आंतकियों ने एक कश्मीरी पंडित की गोली मार कर हत्या कर दी| इस मामले में पुलिस का बयान भी सामने आया हैं, पुलिस ने बताया हैं कि श्री पूरन कृष्ण भट्ट को उस समय आंतकियों ने गोली मारी जब वह चौड़ारी गुंड में बाग की तरफ प्रवेश कर रहे थे| घायल स्थिति में उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित करार दिया, जिसके बाद इलाके को चारों तरफ से घेर लिया गया और अब सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा हैं|
अंधविश्वाश ने लील ली 14 वर्षीय मासूम की जान...सामने आया पिता का क्रूर चेहरा

आपको बता दें कि आतंकवाद से संबंधित होने की वजह से 5 सरकारी कर्मचारियों को उनकी सेवाओं से बर्खास्त कर दिया जिन पाँच लोगों के खिलाफ कारवाई हुयी हैं उनके नाम तनवीर सलीम डार, अफक अहमद वानी, इफ्तिखार अद्राबी, इरशाद अहमद खान, अब्दुल मोमिन पीर है। जिसमें तनवीर जम्मू कश्मीर पुलिस में कॉनस्टेबल के रूप में सेवा प्रदान कर रहे हैं,अफक अहमद वानी बारामूला सेंट्रेल कॉपरेटिव बैंक में मैनेजर था और इफ्तिखार अद्राबी बीडीओ ऑफिस में प्लांटेशन सुपरवाइजर के रूप में कार्य करते थे और बाद में इन्हे यह विलेज लेवल वर्कर बन गए| वहीं इरशाद अहमद खान जल शक्ति विभाग में सेवाएं दे रहा था और अब्दुल मोमिन पीर पीएचई सबडिवीजन में असिस्टेंट लाइनमैन के रूप कार्य कर रहा था |

ये लोग नार्को-टेरर सिंडिकेट चलाने और आतंकी हमलों को अंजाम देने के लिए प्रतिबंधित संगठनों की सहायता करने के मामलों में शामिल थे| बता दें कि सरकार उन सभी लोगों को गंभीरता से तलाश रहीं हैं जिनका किसी भी तरह से आतंकियों की सहायता करने में हाथ हैं|





