मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
देश विदेश

11 जने जिंदा जले और धूँ-धूँ कर जलती रही बस

प्रकाशित: Oct 08, 2022 17:56रिपोर्ट: Navtej TV

महाराष्ट्र के नासिक में, नासिक-औरंगाबाद हाईवे पर एक प्राइवेट बस की ट्रक से टक्कर के बाद उसमें आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई है। इस दुखद हादसे में 1 छोटे बच्चे समेत 11 लोगों की जिंदा जल कर मौत की खबर सामने आई है।

AAP मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम के खिलाफ Delhi BJP अध्यक्ष ने कराई FIR!


नासिक में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण हादसे में बस में आग लग जाने की वजह से कईं यात्री घायल हो गए और इस दर्दनाक हादसे में 11 लोगों की जान चली गई और 38 की हालत गंभीर बताई जा रही है। बात जा रहा है की, नासिक से औरंगाबाद की और जा रही बस की ट्रक से टक्कर के तुरंत बाद ही आग लग गई और इस हादसे में सभी यात्री बस में फसे रह गए।


फायरब्रिगैड को सूचना देने पर फायरब्रिगैड मौके पर पहुंची और बस में लगी आग को बुझा कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, बताया जा रहा है की हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है।


नासिक में हुए इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुख प्रकट किया और प्रधानमंत्री राहत कोष से घायलों को 50-50 हजार रुपयों और मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपयों के मुआवजे की मदद का एलान किया, वहीं मुख्यमंत्री शिंदे ने भी हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपयों के मुआवजे का एलान किया है।