शुगर लेवल बढ़ते ही दिखने लग जाते है ये लक्षण, ऐसे बरते सावधानी
आज के समय डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जो किसी भी इंसान के अंदर प्रवेश कर सकती है और इसका असर इतना खतरनाक होता है कि कई बार तो इंसान की मौत तक हो जाती है। डायबिटीज के शुरूआती लक्षण देखकर आप इस बीमारी को रोक सकते हैं और अपनी सेहत को सेहतमंद बना सकते हैं।
आजादी के 75 साल बाद भी छुआछूत नहीं हुआ खत्म, 9 साल के इंद्र की मौत से इंसानियत हुई शर्मसार!
डायबिटीज की समस्या तब होती है जब इसांन के खून में ग्लूकोज का स्तर काफी ज्यादा बढ़ जाता है और इंसुलिन का बनना कम हो जाता है। डायबिटीज मुख्य तौर पर दो प्रकार के होते है।डायबिटीज के कारण पैरों में कई प्रकार की परेशानियां आनी शुरू हो जाती है।
पैरों की नसें डैमेज होनी शुरू हो जाती है और जिसके चलते पैर और हाथ में दर्द के साथ सुन्न होते हैं। ऐसा होने से स्किन में दरार पड़ने या गहरा घाव बनना शुरू हो जाता है।
अगर आपके शरीर में किसी प्रकार की चोट लगती है और उसमें घाव पड़ जाता है तो आपको डायबिटीज की शिकायत हो सकती है। इससे बचने के लिए शुरुआत से ही डायबिटीज के खतरे को कम करें। पैरों में लगातार खुजली होना और दरार पड़ने की समस्या का होना भी इसके प्रमुख लक्षणों में से एक है। पैर के नाखूनों में फंगल इंफेक्शन भी इसका प्रमुख लक्षण माना जाता है।

डायबिटीज होने से पहले कई प्रकार के लक्षण दिखते है लेकिन इसके बारे में जानकारी नहीं होती है और ऐसे में इंसान इसकी चपेट में आ जाता है। अगर आपको सेहत से जुड़ी दूसरी खबरों के बारे में जानना है तो आप हमारी वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।





