5वीं बार विश्व कप विजेता बनी टीम इंडिया, धोनी स्टाइल में लगाया जीत का छक्का
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हराकर 5वीं बार विश्व चैंपियन बनकर नया इतिहास रच दिया है। यश ढुल की अगुआई वाली इस भारतीय अंडर-19 टीम का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा है यश दिल्ली के तीसरे खिलाड़ी है जिनकी कप्तानी में टीम ने विश्व कप जीता है।
भारत ने 5 बार विश्व कप जीता है तो ऑस्ट्रेलिया ने 3 और पाकिस्तान ने 2 बार ये खिताब अपने नाम किया है। यश ढुल से पहले भारत ने विराट कोहली (2008) और उन्मुक्त चंद (2012) की कप्तानी में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीत चुका है। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की पूरी टीम 44.5 ओवर में 189 रनों पर ऑलआउट हो गई और इसके जवाब में भारत ने 47.5 ओवर में 6 विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।
Hrithik Roshan को हुआ 16 साल छोटी Actress से प्यार, VIDEO
भारत के लिए 10 ओवर में 31 रन देकर 5 विकेट लेने के साथ 35 रनों का योगदान दिया। बावा ने विश्व कप में सर्वाधिक 162 रनों के साथ 6 मुकाबलों में 252 रन बनाए और फाइनल में पांच विकेट के साथ कुल 9 विकेट अपने नाम किए। शेख रशीद ने भी 50 रनों की अर्धशतकीय पारी के साथ निशांत सिंधू ने नाबाद 50 रनों की पारी खेली।

महेंद्र सिंह धोनी ने 2011 में छक्का जड़कर भारत को 28 साल बाद विश्व विजेता बनाया था और उसी स्टाइल में दिनेश बाना ने 5 गेंदों पर 13 रन बनाए और छक्का लगाकर टीम को विश्व विजेता बनाया। इसके लोग बाना को जुनियर धोनी के नाम से बुला रहे हैं। बावा को इस शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच के लिए चुना गया। टीम इंडिया ने इससे पहले, 2000, 2008, 2012,2018 और 2022 में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता है।





