16 साल टी20 टीम का हिस्सा बना हुआ ये खिलाड़ी, जानें इस खिलाड़ी की कहानी
9 जून से टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की घरेलू टी-20 सीरीज शुरू होने जा रही है। इस सीरीज में एक ऐसा खिलाड़ी है जो सबके लिए चर्चा का विषय बना हुआ है और इस खिलाड़ी ने भारत के लिए सबसे पहले टी20 मैच खेला था। इस सीरीज में दिनेश कार्तिक इकलौते खिलाड़ी हैं जो भारत के लिए पहला इंटरनेशनल टी-20 मैच भी खेला और उनके साथ खेलने वाले सभी खिलाड़ी संन्यास ले चुके है। लेकिन इस खिलाड़ी का प्रदर्शन आज भी दमदार है और इसी वजह से टीम में जगह मिली है।
Nupur और Naveen के बयान से भड़के मुस्लिम देश और भारत को दी धमकी!
जोहान्सबर्ग में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत ने 1 दिसंबर 2006 को अपना पहला टी-20 इंटरनेशनल मैच खेला था। इस मैच में सचिन तेंदुलकर, जहीर खान, वीरेंद्र सहवाग, अजीत आगरकर, इरफान पठान और एमएस धोनी जैसे बड़े-बड़े खिलाड़ी थे। लेकिन उस टीम में दिनेश कार्तिक भी शामिल थे और भारत ने यह मैच जीता तो कार्तिक मैन ऑफ द मैच बने।
भारत ने पहला इंटरनेशनल टी-20 मैच खेला था तो उसके बाद मैच में खेलने वाले सभी खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं। लेकिन दिनेश कार्तिक ही ऐसे प्लेयर हैं जो आज भी टीम इंडिया के लिए खेल रहे है। कार्तिक ने भारत के लिए 32 इंटरनेशनल टी-20 मैच खेले हैं लेकिन उनकी तुफानी पारी से भारत ने कई बार मैच हारते हुए भी जीता है।

भारत ने 2006 से लेकर अब तक कुल 159 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं और इसमें से 104 मैचों में जीत तो 51 मैचों में हार मिली है। भारत ने पहला टी-20 वर्ल्ड कप जीता था और अब भारत फिर से खिताब जीतने का प्रबल दावेदार देश माना जा रहा है।





