जोस बटलर पर भारी पड़ी कार्तिक की तूफानी पारी, रॉयल्स जीत की हैट्रिक लगाने से चुकी
इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स की तीसरी जीत उसके हाथ से निकल गयी और बेंगलुरू ने बाजी मार ली। पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल्स ने बेंगलुरु के खिलाफ 169 रन बनाए और इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेंगलुरु की शुरूआत ज्यादा अच्छी नहीं रही है और एक समय तो लगा कि टीम की हार निश्चित है। लेकिन क्रिकेट में हर गेंद के साथ मैच का रूख बदल जाता है और इस मुकाबले में भी ऐसा ही देखा गया और कार्तिक ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए हारे हुए मैच को जीता दिया।
जब पति ने पत्नी से कहा तुम्हें मेरे पापा के साथ सोना और फिर..
इस सीजन में जोस बटलर का बल्ला बोला रनों की बारिश कर रहा है और बेंगलुरु के खिलाफ उनकी पारी इनती विस्फोट नहीं थी लेकिन इसके बाद भी उन्होंने 70 रनों की पारी खेलकर टीम को सम्मान जनक स्कोर तक पहुंचा दिया। बटलर ने पूरे 20 ओवर में 47 बॉल खेलकर नाबाद 70 रन बनाए।बटलर ने अपनी पारी में एक भी चौका नहीं जड़ा केवल छक्के ही लगाए।
बटलर के इस पारी पर दिनेश कार्तिक की 44 रन की तुफानी पारी भारी पड़ गयी और जीते हुए मैच को हरा दिया। कार्तिक ने 23 गेंदों की पारी में सात चौके एवं एक छक्का लगाकर टीम को चार विकेट से रोमांचक जीत दिला दी। कार्तिक ने शाहबाज अहमद के साथ छठे विकेट के लिए 60 रनों से ज्यादा की साझेदारी की।

जोस बटलर ने अपने नाम कई रिकॉर्ड बनाए है। पहला तो पूरी पारी में एक भी चौका नहीं मारा और अर्धशतक पूरा कर लिया। इसके साथ 20 ओवर तक बल्लेबाजी करने के साथ नाबाद रहे। बटलर इस सीजन में 200 रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बने और ऑरेन्ज कैप अपने नाम कर ली है।
सबसे ज्यादा छक्के लगाए लेकिन चौका नहीं लगा पाने वाले खिलाड़ी
नीतीश राणा - 7 छक्के
संजू सैमसन - 7 छक्के
जोस बटलर - 6 छक्के
आंद्रे रसेल - 6 छक्के





