गर्मी में आम खाना पड़ सकता है भारी, जरूर पढ़े ये खबर
फलों का राजा आम है और इसको गर्मी के मौसम बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है। लेकिन कई लोगों को यह पता नहीं होता है कि आम खाने से वह बीमार हो सकते हैं और इसलिए उनको इससे दूरी बनानी चाहिए। खाने में स्वादिष्ट लगने के कारण इसकी मांग बहुत ज्यादा होती है और इसको विदेशों में भी बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है।
आम का रस देखकर कोई भी इंसान इसको पीये बिना भी नहीं रह सकता। आज हम आपको एक ऐसी खबर बताने जा रहे है जो आपके लिए बहुत जरूरी है क्योंकि आम खाना सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।
कांग्रेस कर रही तुष्टिकरण की राजनीति, विहिप ने साधा कांग्रेस पर निशाना
आम में पोटैशियम, मैग्नीशियम, कॉपर और फाइबर भी पाया जाता है और इनका ज्यादा सेवन करना सेहत के लिए हानिकारक बन जाता है। आम का सेवन खाली पेट करने से किसी प्रकार की समस्या नहीं होती है। डायबिटीज के मरीज आम का सेवन कर सकते हैं लेकिन एक निश्चित मात्रा तक ही वह इसका सेवन करेंगे तो सही होगा।
अगर ज्यादा मात्रा में सेवन करते है तो उनके बीमार होने का खतरा बढ़ जाता है। आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है और आपकी जान को भी खतरा हो सकता है। आम का सेवन रात के समय में ज्यादा नहीं करना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से आपको पेट से जुडी कई समस्याएं हो सकती है।
आम का सेवन करने से कई बार लोगों के पेट में गर्मी हो जाती है और इसके कारण पेट दर्द होना शुरू हो जाता है।आम के खाने से उनके शरीर पर फोड़े-फुंसी भी होती है क्योंकि उनके शरीर में गर्मी बहुत ज्यादा हो जाती है।
ऐसे में आपको अपनी सेहत का ध्यान रखते हुए आम का सेवन करना होगा। आम से होनी वाली गर्मी से बचने के लिए आपको आम को पानी में 1 घंटे तक भिगोकर रखना होगा। ऐसा करने से उसकी गर्मी कम हो जाती है और पेट और स्किन की समस्याएं कम हो जाती है।





