ज्यादा मात्रा में गिलोय काढ़े के सेवन से होंगे भयंकर नुकसान, साइड इफेक्ट से घटेगी इम्यूनिटी
कोरोना काल में लोगों ने काढ़े को लेकर यह धारणा बना ली है कि इसके सेवन से कोरोना खत्म हो जाएगा और उनकी इम्यूनिटी बढ़ जाएगी। लेकिन वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि अगर ज्यादा मात्रा में गिलोय काढ़े का सेवन करते है तो यह आपकी सेहत के बहुत नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। Sushant Singh Rajput की मौत के बाद अब खुला ये खौफनाक राज़,देखें Video
इसका सेवन एक निश्चित मात्रा तक करना चाहिए क्योंकि इसका ज्यादा सेवन आपको बीमार कर सकता है। कोरोना काल में गिलोय काफी ज्यादा प्रयोग में लिया जा रहा है कोरोना से बचने और इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए कई घरों में तो दिन में 3 से 4 बार इसका इस्तेमाल किया जा रहा है।
तीसरी लहर: रिकॉर्ड तोड़ मरीजों ने बढ़ाई चिंता, मृतकों का तेजी से बढ़ने लगा ग्राफ
इसके सेवन से आपको बहुत ज्यादा मात्रा में गर्मी मिलती है और इसी वजह से कोरोना का वायरस खत्म हो जाता है। लेकिन इसके सेवन से आपको पेट दर्द और पाचन शक्ति से जूडी समस्या शुरू होने लग जाती है। कई बार तो यह आपकी इम्यूनिटी को घटाना भी शुरू कर देता है। गिलोय के पौधे के सभी भागों का उपयोग होता लेकिन गिलोय का सेवन लोग जूस, काढ़ा, चाय के रूप में करते।

एक शोध में पता चला है कि कई रोगियों में लिवर की समस्याओं का मुख्य कारण गिलोय का ज्यादा सेवन करना है। इस शोध में शामिल लोगों को पहले डायबिटीज, थायरॉइड, हाई ब्लड प्रेशर जैसी कोई भी समस्या नहीं थी लेकिन इसके बाद भी इनके लिवर में इस तरह की समस्या होना हैरानी की बात है। आपको इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए अपने मन मुताबिक चीजों का सेवन करने से बचना होगा।

