जरूरत से ज्यादा नमक खाने पर दिखाई देते है ये लक्षण, आज ही छोड़े
नमक का सेवन हमारी सेहत के लिए फायदेमंद भी होता है तो कई बार नुकसानदायक भी साबित होता है। लेकिन इसके सेवन से खाने का स्वाद तो बढ़ता है लेकिन आपकी सेहत भी खराब होती है ऐसा हम नहीं कहते बल्कि कई सर्वे रिर्पोट में कहा गया है। जरूरत से ज्यादा नमक खाने से आपकी सेहत पर काफी बुरा असर पड़ सकता है और अधिक मात्रा में नमक का सेवन करने से कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। शरीर में नमक की मात्रा ज्यादा होने पर भी कई तरह के संकेत दिखने शुरू हो जाते है, तो आइए जानते हैं उन संकेतों के बारे में..
गला सूखना- शरीर में नमक की मात्रा ज्यादा होने पर मुंह सूखने लगता है जिस वजह से आपको बार-बार प्यास लगती है। अगर आपको भी इस प्रकार की समस्या होती है तो आप नमक का सेवन करना बंद कर दे।
हाई ब्लड प्रेशर- शरीर में सोडियम की मात्रा अगर बढ़ जाती है तो हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होती है। ब्लड प्रेशर में लगतार इजाफा होता है तो आपकी जान जाने का भी खतरा बढ़ जाता हैं इससे बचने के लिए आपको नमक का सेवन करना बंद होगा।
नींद की समस्या- अगर आपको नींद आने की समस्या है तो आप के शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ गई है। इससे बचने के लिए आपको सोने से पहले कम मात्रा में नमक की चीजों का सेवन करना होगा।
Hyderabad News: मामा ने की भांजी का कत्ल
दिल की समस्या- नमक का ज्यादा सेवन दिल की बीमारियों का खतरा ज्यादा होता है। हार्ट अटैक की समस्या से बचना है तो आपको नमक का सेवन निश्चित मात्रा में कम करनी होगी।
जी मिचलाना- अधिक नमक का सेवन करने से पेट में दर्द होता है और कई बार जी मिचलाने की समस्या का भी सामना करन पड़ता है। इससे बचने के लिए नमक का सेवन सही मात्रा में करें।

