मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
जोधपुर संभाग

डाॅक्टर्स की 8 मांगे हुई पूरी, आंदोलन खत्म, कल खुलेंगे प्राइवेट हॉस्पिटल

प्रकाशित: Apr 04, 2023 18:18रिपोर्ट: Navtej TV

राइट टू हेल्थ बिल पर डॉक्टर्स और सरकार के बीच 8 मांगों पर समझौता हो गया है। मुख्य सचिव उषा शर्मा से मीटिंग के बाद इस पर फैसला लिया गया है और अब कल से सभी प्राइवेट हाॅस्पिटल खुलेंगे। 5 अप्रैल, बुधवार सुबह 8 बजे से सभी प्राइवेट हॉस्पिटल में मरीजों का इलाज शुरू होगा।

इन 8 बिंदुओं पर हुआ समझौता

आरटीएच के दायरे से बाहर रहेंगे 50 बिस्तर से कम वाले मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल।

फटाफट अंदाज में Rajasthan, देखिये दिनभर की सभी बड़ी खबरें

सरकार से बिना किसी सुविधा के जिन निजी अस्पतालों की स्थापना हुई वह भी नहीं आऐंगे इसके दायरे में।

आंदोलन के दौरान दर्ज हुए मुकदमे वापस होंगे।


लाइसेंस और अन्य स्वीकृतियों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम होगा फायर एनओसी हर 5 साल में रीन्यू होगी

नियमों में कोई और परिवर्तन हो तो आईएमए के दो प्रतिनिधियों से सलाह ली जाएगी।

इन अस्पतालों को किया जाएगा आरटीएच में शामिल
निजी मेडिकल कॉलेज, पीपीपी मोड, सरकार से जमीन लेने के बाद स्थापित अस्पताल और अन्य रूप से सरकार द्वारा वित्तपोषित हो।