विदेशी क्रोसिन पर भारी पड़ गयी देशी डोलो, कोरोना के कारण गटक गए 600 करोड़ की डोलो
कोरोना महामारी के कारण दुनिया भर में दवाईयों की भारी मांग होने के कारण उनकी पूर्ति करने में बहुत ज्यादा समस्या आनी शुरू हो गयी थी। कोरोना के वायरस से बचने के लिए डॉक्टरों ने लगभग एक जैसी ही दवाई लोगों को लेने की सलाह दी थी। भारत में एक बार फिर कोरोना की तीसरी लहर के बीच इन दवाइयों की तेजी से मांग बढ़नी शुरू हो गयी है।
काटनी थी बकरे की गर्दन और काट दी पकड़ने वाले शख्स की गर्दन,देखें Video
एक सर्वे के अनुसार बताया गया है कि कोरोना के कारण भारत में विदेशी दवाई की जगह देशी दवाइयों का बाजार तेजी से बढ़ने लगा। कोरोना के साथ सामान्य बुखार या सर्दी जुकाम के लिए पहले लोग विदेशी टेबलेट क्रोसिन को इस्तेमाल ज्यादा करते थे लेकिन कोरोना काल में इस विदेशी टेबलेट पर देशी टेबलेट डोलो 650 भारी पड़ गयी। डोलो 650 को लेकर डॉक्टर भी एक राय में लोगों को इसे लेने की सलाह दे रहे है। अगर भारत में दर्द और बुखार के लिए कोई टेबलेट की मांग हो रही है तो वह डोलो 650 है जिसने बिक्री के मामले में क्रोसिन को बहुत पीछे छोड़ दिया है।
Marital Rape: पत्नी से जबरन संबंध, फिर भी सजा नहीं,देखें Video
कोरोना महामारी के दौरान लोगों ने लगभग 560 करोड़ रुपए से ज्यादा 350 करोड़ डोलो टैबलेट खरीदी है। अगर इन टैबलेट्स को एक साथ किसी जगह पर रखते है तो इसके आगे हिमालय भी छोटा पड़ जाएंगा। कोरोना के काल में हर कोई डोलो 650 लेता है जिसे लेने के लिए अब लोग डॉक्टर की सलाह भी नहीं ले रहे है उनका मानना है कि डॉक्टर भी इसी टेबलेट को लेने की सलाह देगा।
अर्श से फर्श पर कैसे पहुंच गए Vinod Kambli, Birthday Special,देखें Video
डोलो 650 की पापुलैरिटी का मुख्य कारण उसका नाम है जिसे आसानी से बोला जा सकता है और आसानी से सभी मेडिकल दुकानों पर मिल जाती है। इसमें इतनी शक्ति है कि इसका असर लंबे समय तक रहता है और बुखार जल्द खत्म हो जाता है। बेंगलुरु की दवा कंपनी माइक्रो लैब्स लिमिटेड डोलो 650 को बनाती है। इस कंपनी की शुरुआत 1973 में हुई थी औइ इसके मालिक दिलीप सुराना हैं।

पहले पैरासिटामॉल की 650 mg आती थी और बाकी ब्रांड्स 500 mg में उपलब्ध थी। लेकिन इसके बाद डोलो 650 बनायी गयी जो तेज बुखार को भी कम समय में खत्म कर देती है। इसी वजह से डॉक्टरों ने डोलो 650 को लेकर सकारातम्क रूख दिखाया। पैरासिटामॉल कैटेगरी में लॉन्च होने वाला पहला ब्रांड क्रोसिन है जो बहुत ज्यादा मांग था लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है। पहले आम आदमी बिना किसी की सहाल से क्रोसिन लेता था लेकिन अब वह डोलो 650 की मांग कर रहा है।





