मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
जोधपुर संभाग

बाड़मेर: शादियों में ढोल बजाने वाले ने बनाये कई महिलाओं के अश्लील वीडियो, ऐसा खेला गंदा कांड

प्रकाशित: Jun 12, 2023 15:00रिपोर्ट: Navtej TV

अपराधी कोई भी हो सकता है और उसका अपराध करने का तरीका भी नया हो सकता है। कई बार ऐसी घटनाएं होती है जिनके बारे में सुनकर सबको हैरानी होती है। ऐसा ही एक मामला राजस्थान के बाड़मेर में देखने को मिला है जहां एक शख्स ने 7 गांवों से ज्यादा की महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाकर उनको ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। घटना बाड़मेर जिले के समदड़ी इलाके की बताई जा रही है जहां लगातार कई दिनों से महिलाओं के अश्लील वीडियो वायरल हो रहे थे इसके चलते 6-7 गांवों में भय का माहौल बना हुआ था।

घटना की खबर मिलने के बाद पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक गांव में ढोल बजाने का काम करता है और इस वजह से उसका लोगों के घर आना जाना लगा रहता था। इसी वजह हर गांव में उसकी अच्छी पकड़ थी और लोगों से वह अच्छे से बात करता था। इस दौरान वह महिलाओं से नंबर आदान प्रदान कर लेता था।

उसके बाद फोन पर बातचीत करके उनको प्रेम जाल में फंसाता था। इसके बाद वह महिलाओं को वीडियो कॉल कर अश्लील बातें करते हुए उनके वीडियो बना लेता था। इसके बाद वह इन अश्लील वीडियो और फोटो से लड़कियों को ब्लैकमेल कर रुपए ऐंठता था। इसके साथ उनके जिस्म के साथ खेलता था और कोई उसकी बात नहीं मानता तो उसका वीडियो वायरल करने की धमकी देता।

Rajasthan Ministerial Staff Strike: मंत्रालयिक कर्मचारियों का हल्ला बोल

लेकिन आरोपी ने एक गांव की कुछ महिलाओं और युवतियों के अश्लील वीडियो और फोटो वायरल कर दिए तो पुलिस को इसके बारे में अवगत करवाया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पेन ड्राइव और उसका मोबाइल फोन भी जब्त किया है जिसमें कई महिलाओं के फोटो के साथ अश्लील वीडियो मिले। आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है।