कफ़ सिरप पीने से अफ्रीकी देशों में हुई 66 बच्चों की मौत
विश्व स्वास्थ संगठन (WHO) ने एक भारतीय दवा निर्माता कम्पनी के लिए अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि, भारत की मैड़न फार्मास्युटिकल दवा निर्माता कम्पनी की 4 जानलेवा और दुषित दवाईयों की वजह से गैम्बिया में 66 बच्चों की मौत हुई है।
झगड़ा रोकने गई Police पर जानलेवा हमला

WHO ने हादसे पर खेद जताते हुऐ कहा कि, युवा जानों को खोना एक बड़ा सदमा है। संगठन ने इस दवा निर्माता कम्पनी पर निशाना साधते हुऐ कहा कि मैड़न फार्मास्युटिकल की यह दवाऐं बेहद ही घटिया गुणवत्ता की है। बताया जा रहा है कि, इन दवाओं में जरूरत से ज्यादा डाइथिलिन ग्लाईकोल और एथिलिन ग्लाईकोल की मात्रा है। आपको बता दे कि इन दोनो रसायन की अधिक मात्रा मानव शरीर के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। सीडीएससीओ ने मामले की जाँच शुरू कर दी है। WHO ने भारतीय स्वास्थ मंत्रालय को सूचना दे दी है और जल्द ही जाँच कर कार्यवाही की जायेगी।





