मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

Social Media पर Sidharth Shukla का Duplicate देखकर हो जाएंगे हैरान

प्रकाशित: May 27, 2023 15:56रिपोर्ट: Navtej TV

टेलीविजन ही नहीं, बॉलीवुड की दुनिया में भी अपनी एक्टिंग और हुनर का जलवा चलाने वाले सिद्धार्थ शुक्ला आज लोगों के बीच तो नहीं है लेकिन उनके फैंस उन्हें आज भी नहीं भूले हैं. रह-रहकर सिद्धार्थ शुक्ला की यादें उनके फैंस के दिलों में उभर आती हैं. इसके चलते अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी चलते रहते हैं…बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला और पंजाब की कैटरीना कैफ के नाम से मशहूर शहनाज गिल की शानदार जोड़ी ने सबसे पॉपुलर कपल होने का खिताब भी हासिल कर लिया था.

आज भी ट्विटर पर लोग #सिडनाज की प्यारे और क्यूट वीडियोज को शेयर करते रहते हैं और ट्रेंड करवाते रहते हैं लेकिन आज हम आपको जो वीडियो दिखाने जा रहे हैं, उसे देखकर एक पल के लिए आपको लगेगा कि सिद्धार्थ शुक्ला वापस आ गए हैं…

Mahipal Gupta की Company Autolite India Limited पर गंभीर आरोप

आपको बता दें..इन दिनों सोशल मीडिया पर एक शख्स के वीडियोस खूब तेजी से वायरल हो रहे हैं. यह शख्स बिल्कुल सिद्धार्थ शुक्ला के जैसा लगता है..इस शख्स के वीडियोज देखकर सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस के चेहरे पर एक बार फिर से मुस्कान लौट आएगी क्योंकि इस शख्स की शक्ल-सूरत, बॉडी यहां तक कि उसके तेवर भी बिल्कुल सिद्धार्थ शुक्ला के जैसे ही हैं. देखने वालों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा और उन्हें लगेगा किस सिद्धार्थ शुक्ला एक बार फिर से उन सबके बीच वापस आ गए हैं...सिद्धार्थ शुक्ला का डुप्लीकेट कहे जाने वाले इस शख्स का नाम चंदन है...