मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
जयपुर संभाग

शिक्षा मंत्री ने निकाली RTE की लॉटरी, प्राइवेट स्कूलों में वेतन कम पर काम ज्यादा

प्रकाशित: May 19, 2023 13:34रिपोर्ट: Navtej TV

शुक्रवार को जयपुर के शिक्षा संकुल में शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने राइट टू एजुकेशन (RTE) की लॉटरी निकाली है। इसके तहत प्रदेश के 37 हजार से ज्यादा प्राइवेट स्कूल में लगभग 2 लाख सीटों पर बच्चों को फ्री में एडमिशन दिया जाएगा। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने अपने ही विभाग के अधिकारियों को नसीहत दे डाली दी। उन्होंने कहा ​कि मैनेजमेंट की कमी के कारण सरकारी स्कूलों का हाल खराब है। मैनेजमेंट की वजह से प्राइवेट स्कूलों को ज्यादा पसंद किया जाता है।

प्राइवेट स्कूलों में शिक्षकों का वेतन बहुत कम होता हे लेकिन वह बहुत ज्यादा मेहनत करते है जिसके कारण उनका परिणाम अच्छा रहता है। जबकि सरकारी वाले फुल पेमेंट और सारी सुविधाएं लेते है फिर भी पीछे रहते है। प्राइवेट स्कूलों में मैनेजमेंट का बहुत ज्यादा ध्यान रखा जाता है और टीचर्स को पूरा पेमेंट भी नहीं मिलता। लेकिन टीचर्स से कसकर काम करवाया जाता है इसके कारण परिणाम अच्छा रहता है।

निजी स्कूल में प्री प्राइमरी 3 प्लस से लेकर पहली कक्षा तक प्रवेश होंगे। इस बार अभिभावकों को 5 निजी स्कूलों में एडमिशन के लिए वरीयता का मौका मिलेगा। आरटीई कानून के तहत प्राइवेट स्कूलों को अपने यहां कक्षा में कुल संख्या में से 25 फीसदी सीटों पर प्रवेश देना होता है। इस बच्चा जिस वार्ड या गांव का है उसे पहले प्राथमिकता दी जाएगी और इसके बाद सीट खाली होने पर दूसरे वार्ड के बच्चे को प्रवेश का मौका मिलेगा।

Sirohi News: सिरोही की दिशा संगीत की दुनिया मे देवनगरी का बढ़ा रहीं हैं मान

लॉटरी के बाद अभिभावकों को ऑनलाइन रिपोर्टिंग करनी होती है लेकिन अभिभावक ऐसा करना भूल जाते हैं लेकिन इस बार ऑटो रिपोर्टिंग का सिस्टम शुरू कर दिया गया है। इस बार स्कूल वाले दस्तावेजों पर केवल आपत्ति कर सकेंगे रिजेक्ट नहीं। स्कूल की आपत्ति के बाद सीबीईओ इसका फैसला करेगा।