मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
देश विदेश

बढ़ती जा रही है शिंदे की'सेना' तो सीएम ठाकरे की जाएगाी कुर्सी और पार्टी!

प्रकाशित: Jun 24, 2022 17:33रिपोर्ट: Navtej TV

महाराष्ट्र की सियासत में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है और इसी वजह से शिवसेना का भविष्य शिंदे के हाथों में चला गया है। संख्या बल के आधार पर शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे का समूह लगातार बढ़ता ही जा रहा है और इसी वजह से सीएम ठाकरे की कुर्सी जाती हुई दिख रही है।

शिंदे के पास शिवसेना के 37 बागी विधायकों के साथ निर्दलीय विधायकों को मिलकर लगभग संख्या 50 है। अगर संख्या बल के हिसाब से शिवसेना पर किसी का अधिकार है तो वह शिंदे है। सीएम ठाकरे ने शिंदे को वापस पार्टी में आने का प्रस्ताव दिया है लेकिन शिंदे ने ऐलान कर दिया है कि उनके पास संख्या बल है और आने वाले दिनों में वह शिवसेना के सिंबल पर भी दावा ठोक सकते हैं।

Pyar में होती है कुत्तों से घटिया मौत लिखकर Teena ने खुद को लगाई आग!

राकंपा, कांग्रेस और शिवसेना ने मिलकर सरकार बनाई थी। राकंपा के पास 54 सीटें, कांग्रेस के पास 44 और अहम भूमिका निभाने वाली शिवसेना के पास 56 सीटें थी। लेकिन अब सीएम ठाकरे के पास 13 विधायक बचे है और बाकि विधायक शिंदे के साथ खड़े दिख रहे है। शिंदे पर अब दल बदल कानून भी लागू नहीं होता क्योंकि उनके साथ दो तिहाई से ज्यादा विधायक है।


शिंदे ने एक झटके में सीएम ठाकरे की कुर्सी और पार्टी दोनों को खतरे में डाल दिया है। अब शिंदे सिंबल के साथ सरकार बनाने में अहम भुमिका निभाते नजर आएंगे क्योंकि उनके पास कई शिवसेना सांसदों का समर्थन भी मिला हुआ है।