Election Results 2022: 4 राज्यों में बीजेपी ने छूआ बहुमत का आंकड़ा तो पंजाब में आप बहुमत के पार
उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों के चुनावी नतीजे आने शुरू हो गए है और शुरूआती रूझान में एग्जिट पोल के नतीजे सही साबित होते नहीं दिख रहे है। आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गयी है शुरुआत में बैलेट पेपर्स की गिनती होगी जिसके बाद ईवीएम खोले जाएंगे। एग्जिट पोल में यूपी, उत्तराखंड और मणिपुर में बीजेपी की वापसी का अनुमान है तो पंजाब में आप की सरकार बनती दिख रही है।
उत्तराखंड में 70 सीटों पर आए रुझान
उत्तराखंड में सभी 70 सीटों पर रुझान आ गए हैं. बीजेपी और कांग्रेस के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। दोनों अभी 34—34 सीटों पर बढ़त बना रखी है।
गोवा में 40 सीटों पर आए रूझान
गोवा में एक बार फिर कांग्रेस और बीजेपी में जबदस्त टक्कर देखेन को मिल रही है। शुरूआती रूझान में कांगेस ने 20 सीटों पर बढ़त बना ली है तो बीजेपी 16 सीटों पर बढ़त बना ही है। अन्य 4 सीटों पर बढ़त बना रखी है।
पंजाब
117 सीटों वाले राज्यों में कांग्रेस और आप में जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है और आप इसमें भारी पड़ती दिख रही है।
यूपी में बीजेपी और सपा की कड़ी टक्कर
यूपी में बीजेपी एक बार फिर सरकार बनाने की जादूई आंकड़ा छू लिया है लेकिन सपा ने भी 150 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बना ली है।
मणिपुर में बीजेपी की जीत निश्चित
मणिपुर में में बीजेपी की एक बार फिर सरकार बनाने की तरफ बढ़ रही है और यहां सरकार बनना निश्चत है।





