बॉलीवुड की ब्रह्मास्त्र के आगे फिकी पड़ी साउथ की फिल्मे, कमाई में भी पीछे छोड़ा
इन दिन बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड को नया जीवन दान देने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र ने तहलका मचा दिया है। कोरोना के बाद से बॉलीवुड की दो-तीन फिल्मों को छोड़ दे तो उनका हाल बहुत बुरा रहा है। 300 करोड़ बजट वाली फिल्में हो या आमिर खान और संजय दत्त जैसे बड़े अभिनेताओं की फिल्में सबका हाल बुरा था। लेकिन इस बार बॉलीवुड के लिए संजीवनी बनने का काम ब्रह्मास्त्र ने कर दिया।
जिस लाल साड़ी वाली महिला का Rahul Gandhi ने पकड़ा हाथ, आखिर कौन है वो महिला?
शुक्रवार को रिलीज हुई रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही धमाल मचा दिया था और उसकी कमाई के आंकड़े सबको हैरान करने वाले थे। इस फिल्म की कमाई के आगे साउथ की फिल्में फिकी पड़ गई है। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित इस फिल्म को शुरुआत से ही बायकॉट ट्रेंड का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन इसके बाद भी इस फिल्म की कमाई पर कोई असर नहीं हुआ।

ब्रह्मास्त्र के साथ इन दिनों साउथ की कई फिल्म रिलीज हुई और उनकी कमाई अच्छी है लेकिन इतनी ज्यादा नहीं है जो ब्रह्मास्त्र को टक्कर दे सके। इस बार लगा बॉलीवुड फिर से साउथ पर भारी पड़ गया। ब्रह्मास्त्र ने अब तक 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने में सफल हुई है और इसका बजट 400 करोड़ बताया जा रहा था।





