The Xpose के बाद फिर दिखेंगे हिमेश रेशमिया बड़े परदे पर
सोशल मीडिया पर हिमेश रेशमिया ने बताया कि वो बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक हिमेश The Xpose फ्रेंचाइज़ी की अगली फिल्म के साथ फिल्मों में वापसी करने वालें हैं। 2 नवंबर को हिमेश ने जानकारी दी थी कि 3 नवंबर को 11:11 मिनट पर फ़ैन्स को एक बड़ा सरप्राइज़ मिलेगा। 3 नवंबर को सोशल मीडिया पर हिमेश ने सनसनी मचा दी। रेशमिया ने कई वीडियोज़ शेयर करते हुए बताया कि वो Badass Ravi Kumar के साथ वापसी कर रहे हैं। 2014 में आई The Xpose के बाद अब हिमेश को फिर बड़े पर्दे पर देखा जाएगा।

इकलोते बेटे को ठिकाने लगाने के लिए दी 8 लाख की सुपारी
हिमेश ने टीज़र रिलीज़ करते हुए लिखा, “फै़न्स मेरी हिट फिल्म 'The Xpose' के कैरेक्टर रवि कुमार के स्पिन ऑफ की मांग कर रहे थे। रवि कुमार के कैरेक्टर का मज़ाकिया अंदाज़ और सनक और उसके आइकॉनिक डायलॉग्स में एक नए ट्विस्ट हम रवि कुमार की कहानी को Badass Ravi Kumar में लेकर आए हैं। आपको ये टाइटल अनाउंसमेंट टीज़र बहुत पसंद आएगा जिसमें रवि कुमार की झलक दिखेगी”।
हिमेश ने ये भी बताया कि इस म्यूज़िकल एक्शन एंटरटेनर में रवि कुमार 10 खतरनाक विलन से लड़ेगे। लीड एक्ट्रेस कौन हैं और फिल्म का निर्देशन किसने किया है, ये दर्शकों को जल्द बताया जाएगा। ये फिल्म 2023 में रिलीज़ होगी।





