मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

बप्पी दा का सॉन्ग 'जिम्मी-जिम्मी' ट्रेंडिंग इन चीन

प्रकाशित: Nov 05, 2022 12:42रिपोर्ट: Navtej TV

1982 की फिल्म 'डिस्को डांसर' का मशहूर गाना 'जिम्मी-जिम्मी' सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। खास बात ये हैं कि 'बप्पी दा' का ये गाना भारत से ज्यादा चीन में लोकप्रिय हो रहा है। चीनी लोगों ने इसे अपने देश में कोविड से जुड़ी कठोर पाबंदियों के खिलाफ विरोध का एक गीत बना लिया है।
मीडियो रिपोर्ट्स के अनुसार चीन में इस वक्त जीरो कोविड पॉलिसी का सख्ती से पालन किया जा रहा है। इसकी वजह से वहां के लोग परेशान हैं और अपनी सरकार के विरोध में उतर आए हैं। आम लोगों के लिए सीधे तौर पर विरोध करना मुश्किल है, ऐसे में लोगों ने सोशल मीडिया को अपना हथियार बनाया है और मीम्स इत्यादि के माध्यम से विरोध जताना शुरु कर दिया है।

कुंडली भाग्य की Srishti के विवादित बयान से सोशल मिडिया पर बवाल

चीन के सोशल मीडिया साइट ‘दोयूयिन' (टिकटॉक का चीनी वर्जन) पर बप्पी लाहिड़ी की संगीत से सजे गीत “जिमी, जिमी..आ जा” को गाकर खाली बर्तन दिखाए जा रहे हैं।


मंडारीन भाषा में 'जि-मी' (Jie Mi) का मतलब “मुझे चावल दो” होता हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि चीन की जनता के लिए, ‘डिस्को डांसर’ के लोकप्रिय गाने ‘जिम्मी जिम्मी आजा आजा’, के जरिए चीन के लोग अपनी सरकार से कह रहे हैं कि लॉकडाउन की वजह से उनके घर में चावल खत्म हो गया है और स्थिति खराब होती जा रही है। उन्हें मदद की जरूरत है।