मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

कॉफी और चिकन को लेकर होने लगी लड़ाईयाँ

प्रकाशित: Oct 05, 2022 19:43रिपोर्ट: Navtej TV

शो बिग बॉस हो और लड़ाई न हो ऐसा क्या कभी हुआ हैं। रियलिटी शो “बिग बॉस 16”का लेटेस्ट एपिसोड हंगामेदार रहा। कंटेस्टेंट्स में राशन को लेकर बहस हुई और कुछ ईमोशनल होकर रोने लगे। हुआ कुछ ऐसा की शो की शुरुआत में पहले बिग बॉस ने साजिद खान को स्टैंड-अप कॉमेडी परफॉर्म करने का आदेश दिया। जिसे उन्होंने बखूबी किया, उन्हें घर वालों ने रेटिंग भी दी। जिसके बाद बिग बॉस ने साजिद को राशन बांटने का आदेश दिया। बिग बॉस ने कहा की सभी घरवालों को उनको मिले राशन के हिसाब से ही खाना है.

अग्निवीर योजना में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी


इसके चलते जब राशन बटवारे की बात आई तब सृजिता डे और शालिन भनोट के बीच चिकन बंटवारे पर बहस हो गई। ये देखते ही बिग बॉस ने गौतम, सृजिता और शालिन को कन्फेशन रूम में बुलाकर, अपनी मेडिकल कंडिशन का पूरा सच बताने के लिए कहा जिसमे वो बताते हैं कि उन्हें 200 ग्राम की जरूरत है और चिकन साढ़े 3 किलोग्राम है, इसलिए राशन को उनकी मेडिकल कंडिशन को ध्यान में रखते हुए दिया जाए। सृजिता और शालिन की कन्फेशन रूम से बाहर आने के बाद फिर बहस हो गई। वही दूसरी ओर कॉफी को लेकर शिव ठाकरे और सौंदर्या शर्मा में झगड़ा हो गया, दोनों बुरी तरह से बहस करने लगे, साजिद खान ने दोनों को शांत करने की कोशिश की लेकिन कोई भी शांत नहीं हुआ। सुंबुल तौकीर ने भी दोनों को चुप करवाने की कोशिश की लेकिन उनकी भी शिव से बहस हो गई। जिसके बाद सुंबुल इमोशनल होते हुए नजर आई। उन्होंने बताया की उन्होंने कभी चावल का एक दाना नहीं छोडा और न ही वो कभी खाने का अपमान करती हैं। वह खाना फेंकने के लिए शिव को दोषी मानती हैं।


शिव और सौंदर्या दोनों ही बहस को लेकर इमोशनल होते नजर आए, सौंदर्या बाथरूम एरिया में अपसेट और रोते हुए नजर आई, वहीं शिव भी अकेले बैठे और इमोशनल हो जाते हैं। साजिद उन दोनों के पास जाते हैं और उन्हें चुप करवाते है और शिव, साजिद के कहने पर सौंदर्या से माफी मांगने गए और उन्हें सॉरी भी बोला, लेकिन सौंदर्या कहती है की शिव ने इसे फील नहीं किया बस बोलने के लिए कह रहे हैं। शिव सौंदर्या के मना करने पर भी उनके आगे सर झुका कर, हाथ जोड़ते हैं लेकिन फिर भी दोनों के बीच तकरार बढ़ने लगी इसलिए शिव वहाँ से चले गए।