सुंबुल को आईना दिखाने के साथ अंकित और प्रियंका की लगेगी क्लास!
'बिग बॉस 16' के फैंस 'वीकएंड का वार' और सलमान खान का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। डेंगू से पीड़ित होने की वजह से सलमान खान पिछले हफ्ते का 'वीकएंड का वार' होस्ट नहीं कर पाए थे। फैंस उनको बहुत मिस कर रहे हैं हालांकि सलमान खान अब ठीक हो चुके हैं। अप्कमींग एपिसोड में सलमान देखने को मिलेंगे, प्रोमो में अभिनेता पूरे रौब में नजर आ रहे हैं। उन्होंने आते ही सुम्बुल तौकीर खान, अंकित गुप्ता और प्रियंका चाहर चौधरी की क्लासभी लगाई है। आइए जानते हैं पूरी खबर......
कान्हा की गोवेर्धन लीला का हर कोई हैं दीवाना..

सुम्बुल को दिखाया आईना
सलमान 'शुक्रवार का वार'के एपिसोड में एक बार फिर सुम्बुल को आईना दिखाने की कोशिशकरेंगे। प्रोमो में शो के होस्ट सलमान खान यह कहते नजर आते हैं कि 'सुम्बुल, आज की तारीख में आप मिसाल बनी हो। इसके बाद सलमान, सुम्बुल को लिविंग एरिया से लेकर बेडरूम के पैसेज तक चलवाते हैं। फिर उनसे कहते हैंकि ऐसे ही हर एपिसोड में सुम्बुल पीछे नजर घूमते हुए नजर आती हैं।

प्रियंका और अंकित की लगी क्लास
इसके बाद सलमान खान, प्रियंका और अंकित की की क्लास लेते हैंऔर प्रियंका से कहते हैंकि, “आप ही ने बिग बॉस से कहा था कि अंकित अंदर से बहुत स्ट्रॉन्ग हैं। लेकिन, हमें कैसे पता चलेगा? एक्स-रे निकालें?” यही नहींअंकितसे भी कहते हैं किआप कंफर्ट जोन में चल रहे हो, आपको देखकर हमको ऐसा लग रहा है कि आपको यहां रहने का मन नहीं है?”
कटरीना के साथ मस्ती करते दिखे सलमान
'बिग बॉस' के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर 'बिग बॉस' के अपकमिंग एपिसोड का एक और प्रोमो शेयर किया है, जिसमें कटरीना और सलमान खान एक साथ मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कटरीना कैफ अपने गाने 'टिप टिप पानी' पर सलमान खान को डांस सिखाते नजर आ रही हैं और सलमान खान भी अभिनेत्री को पूरी तरह फॉलो करने की कोशिश कर रहे हैं।





