कच्चा बादाम गर्ल इन रेड ड्रेस बर्थडे स्पेशल
सोशल मीडिया पर्सनैलिटी अंजलि अरोड़ा ने कल अपना 23वां जन्मदिन मनाया। बीती रात मुंबई में अपनी बर्थडे पार्टी में अंजलि ने अपने दोस्तों के साथ जमकर मस्ती की, जिसकी फ़ोटोज़ सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं । बर्थडे पार्टी में कई सितारों ने शिरकत की, जिनमें उर्फी जावेद और उनके एक्स बॉयफ्रेंड पारस कलनावत भी मौजूद थे। अंजलि को बधाई देते हुए उर्फी ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की है। उर्फी का लुक भी हर बार की तरह काफ़ी स्टाइलिश था।

सलमान को क्यों मिली Y+ Security,अब कौन उठाएगा इसका खर्चा?
अंजलि की पार्टी में सभी खूब मजा करते नजर आए और रेड कलर के थाई स्लिट गाउन में बर्थडे गर्ल ने अपने फैंस का दिल ही चुरा लिया।आपको बता दे कि अंजलि, दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने के लिए एक दिन पहले ही मुंबई पहुंची थीं। पार्टी में लॉक अप में उनके साथ कंटेस्टेंट रहे अली मर्चेंट, निशा रावल और जीशान खान भी नजर आए। इसके अलावा समीक्षा सुद, उमर रियाज, पारस कलनावत और विनीत कक्कड़ जैसे कई सितारों ने भी शिरकत की।





