एफिल टॉवर पर हंसिका के लिए ड्रीमी प्रपोज़ल
एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। शादी से पहले एक्ट्रेस ने फैंस को अपने शादी के प्रपोजल की एक झलक दिखाई। हंसिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फ़ोटोज़ शेयर की हैं जिसमे पेरिस एफिल टॉवर के सामने अपने बॉयफ्रेंड सोहेल कथूरिया के साथ नजर आ रही हैं। फ़ोटो से पता चल रहा हैं की वहाँ उनके साथ उनकी कुछ दोस्त भी मौजूद थी।

हंसिका ने फोटोज को शेयर करते हुए लिखा कि “Now & Forever” और उनके पोस्ट पर सोहेल ने “आई लव यू माई लाइफ” का कमेंट किया, अब हंसिका और सोहेल के इस ड्रीमी प्रपोजल को देखने के बाद फैंस से लेकर सेलेब्स भी एक्ट्रेस को बधाई दे रहे हैं।
बजरंग दल के कार्यकर्ता की बीवी बनीं गुंडी...बोली में नहीं दूँगी Toll-Tax

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हंसिका और सोहेल कथूरिया आने वाले 4 दिसंबर को शादी करने वाले हैं। हंसिका की शादी काफी रॉयल होने वाली है, जिसके लिए उन्होंने जयपुर का 450 साल पुराना किला फाइनल कर लिया है। जयपुर के पैलेस में 2 दिसंबर को सूफी नाइट, 3 दिसंबर को मेंहदी और संगीत और 4 दिसंबर को शादी के फंक्शन रखे गए हैं। इन सभी फंक्शन की तैयारी अभी से शुरू कर दी गई है। हालांकि, अभी तक शादी को लेकर कोई भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।





