किस दिन बनेगी आलिया भट्ट माँ..सामने आई डिलीवरी डेट
इस साल के शुरुआत से ही रणबीर और आलिया सुर्खियाँ बटोरने में लगे हुए है, पहले दोनों की शादी को ले कर जहाँ खूब चर्चा हुई तो वही उसके बाद आलिया के प्रेग्नेंट होने की खबर सामने आई तो सोशल मीडिया पर खूब चर्चाएँ हुई उसके बाद जैसे ही विदेश से आलिया अपनी हॉलीवुड मूवी के शूट से वापस लौटी तो रणबीर और आलिया दोनों ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन में बिजी रहे और आये दिन दोनों की वीडियोज़ वायरल होने लगी .अब दोनों ही जल्दी पेरेंट्स बनने वाले हैं और इस ख़ुशी का इंतज़ार कपूर और भट्ट फॅमिली बहुत ही बेसब्री से कर रही हैं .इन सब के बीच आलिया कि डिलीवरी डेट भी सामने आ गयी हैं|
Britain के प्रधानमंत्री पद के बेहद नजदीक Rishi Sunak...अब Indian बनेगा अंग्रेजों का P.M

बताया जा रहा हैं कि आलिया कि डिलीवरी नवम्बर तक हो जायेगी. इतना ही नहीं बताया जा रहा है कि डिलीवरी की तारीख आलिया की बहन यानी होने वाले बच्चे की मौसी शाहीन भट्ट के बर्थडे के आसपास हो सकती है. आलिया की डिलीवरी 20 से 30 नवम्बर के आस पास बताई जा रही हैं ऐसे में अगर आलिया की डिलीवरी 28 को होती है, तो मौसी और बेटे का बर्थडे एक ही दिन होगा आलिया लंबे समय से मैटरनिटी लीव पर हैं। आलिया ने अपनी डिलीवरी के लिए मुंबई के एच.एन रिलायंस हॉस्पिटल को पहले ही बुक कर लिया है। कपल के फैंस और करीबी उनके बच्चे के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं


