कांतारा के आगे बॉलीवुड की फिल्मों का हो रहा है बुरा हाल!
शुक्रवार का दिन बॉक्स ऑफिस के लिए बहुत खास होता है। इस दिन सिनेमाघरों में कई नई फिल्में दस्तक देती हैं। हालांकि, इस बार का शुक्रवार हर बारी के मुकाबले फीका रहा। कटरीना कैफ की 'फोन भूत', जान्हवी कपूर की 'मिली' और सोनाक्षी सिन्हा की 'डबल एक्सएल' रिलीज होने के बावजूद, दर्शक सिनेमाघरों की तरफ आकर्षित नहीं हुए। तीन नई और अलग-अलग जॉनर की फिल्मों के आने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर 'कांतारा' का राज कायम रहा। अब सवाल यह उठता है कि आखिर इन तीनों फिल्मों ने पहले दिन कितनी कमाई की? आइए जानते हैं...

बात करे शुक्रवार को रिलीज हुईं फिल्मडबल एक्सएल और मिली की तो जान्हवी कपूर की फिल्म 'मिली' को क्रिटिक्स द्वारा काफी अच्छे रिव्यूज दिए गए थे, जिसे देख ये माना जा रहा था कि फिल्म पहले दिन काफी अच्छा प्रदर्शन करेगी। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ।फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर मात्र एक करोड़ रुपये की ही कमाई कीऔर बात अगर डबल एक्सएल की हो तो बॉक्स ऑफिस पर सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी की जोड़ी का जादू भी नहीं चल पाया। 15-20 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म पहले दिन एक करोड़ रुपये तक नहीं कमा पाई। शुरुआती आंकड़ों की मानें तो फिल्म ने पहले दिन तकरीबन 65 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। यानी फिल्म ओपनिंग डे पर अपनी लागत का दस फीसदी तक नहीं कमा पाई।
वही दूसरी ओर इन दोनों फिल्म के अलावा बात फोन भूत की हो तो सबसे ज्यादा कमाई 'फोन भूत' की हुई। सोशल मीडिया पर आए फीडबैक की मानें तो दर्शकों को फिल्म में कटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर की जोड़ी काफी पसंद आ रही है। यही वजह है कि 30 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर तकरीबन दो करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है।

और जो मूवी बॉक्स ऑफिस पर एक महीने से ऊपर तक राज कर रही हैं तो ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा है। बॉलीवुड की तीन नई फिल्में भी कांतारा को पछाड़ नहीं पाईं और आलम यह हुआ कि शुक्रवार को इस फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई कर डाली। सामने आ रहे आंकड़ों की मानें तो फिल्म ने 36वें दिन 3.55 करोड़ रुपये की कमाई की है।





