सपना चौधरी कर रही हैं अपने पति के गाने का जमकर प्रमोशन
डान्सिंग क्वीन सपना चौधरी अपने डांस और स्टाइल के लिए काफी फेमस हैं और जानी भी जाती हैं। सपना के फैंस की कमी नहीं है। उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस की भीड़ उमड़ पड़ती है। यही वजह है कि देसी क्वीन के डांस शो में बेहिसाब भीड़ रहती है। सोशल मीडिया पर भी सपना की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है और अक्सर सपना अपने फोटो और वीडियो शेयर करती नजर आती हैं। मगर, इन दिनों सपना चौधरी सिर्फ एक ही गाने पर रील्स बना रही हैं और ये गाना किसी और का नहीं, बल्कि उनके पति वीर साहू का है।

पायलट के कटाक्ष पर गहलोत ने दी ये नसीहत
आपको बता देते हैं की सपना के पति, सिंगर वीर साहू का नया गाना “पक्का हरियाणे का” हाल ही में रिलीज हुआ है। इस गाने के प्रमोशन के मामले में सपना चौधरी कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। वो ज्यादातर वीडियो “पक्का हरियाणे का” गाने पर ही शेयर कर रही हैं। कल उन्होंने ट्रैक्टर पर बैठकर डांस करते हुए का वीडियो साझा किया था, तब भी उन्होंने इसी गाने पर ठुमके लगाए। अब आज फिर सपना ने एक वीडियो शेयर की है।





