मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

जयपुर के 450 साल पुराने किले में नए बंधन में बधेंगी ये सेलिब्रिटी

प्रकाशित: Oct 19, 2022 23:27रिपोर्ट: Navtej TV

स्टार उत्सव पर आने वाले टीवी सीरियल “शाका लाका बूम बूम” में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट टेलीविजन इंडस्ट्री में अपने कैरियर की शुरुआत की, प्रीति जिंटा और ऋतिक रोशन के साथ “कोई मिल गया” मूवी में भी चाइल्ड आर्टिस्ट काम कर सिल्वर स्क्रीन पर अपनी पहचान बनाने वाली हंसिका मोटवानी शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं... जी हाँ आपने बिल्कुल सही सुना हैं।

Navtej tv के एडिटर इन चीफ पहुंचे पंजाब,हरियाणा, हिमाचल के ब्यूरों ऑफिस हुआ भव्य स्वागत!



हंसिका मोटवानी सिन्धी फॅमिली से हैं जिनकी शादी दिसम्बर में बहुत रॉयल होने वाली है, जिसकी सारी तैयारियां जयपुर के 450 साल पुराने किले मुण्डोता फोर्ट में की जा रही हैं। हालांकि अभी तक शादी को लेकर कोई भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई हैं लेकिन वेडिंग डेट काफी नजदीक है।

​​​​​​​

कहा जा रहा है की हंसिका के होने वाले दूल्हे फेमस बिजनेसमैन हैं और पॉलिटिशियन के बेटे हैं। हंसिका आबरा का डाबरा, हवा, जागो और हम कौन हैं जैसी मूवी कर चुकी हैं हालांकि बहुत समय से एक्ट्रेस साउथ फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा चेहरा हैं और उनकी फिल्मों को ऑडियंस बहुत ज्यादा पसंद करती है।