राखी सावंत का शर्लिन पर फूटा गुस्सा
बीते दिनों शर्लिन चोपड़ा के साजिद खान पर लगाए इल्जामात पर राखी सावंत की एक स्टैट्मन्ट सामने आई हैं जिसमे राखी ने साजिद पर लगे सभी इल्जामों को गलत ठहराया और कहा कि पुलिस स्टेशन में शर्लिन का केस कोई नहीं ले रहा और लेगा भी क्यू? साजिद बिल्कुल बेकसूर हैं और इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि साजिद के खिलाफ न ही कोई कम्प्लैन्ट लेकर आया हैं और न ही किसी ने गवाही दी हैं।
महंगाई और बेरोजगारी को लेकर Congress नेताओं का हल्ला बोल

पुलिस को भी पता है की केस में दम ही नहीं है। कोर्ट ने उनको फाँसी और काला पानी की सजा भी नहीं दी जिससे साफ पता चलता हैं कि वो कसूरवार नहीं हैं। उनको शर्म आनी चाहिए किसी पर झुठे इल्जाम लगाने पर, इसके बाद आखरी में राखी ने कहा कि “कभी भाई राज कुन्द्रा के लिए तो कभी मेरे भाई साजिद खान के लिए न जाने उसको प्रॉब्लम क्या हैं। पहले खुद सुधरो फिर दुसरो को सुधारने बैठों।”





