रणबीर लायन, आलिया लायनेस तो बिटिया हैं बेबी कब
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर माता-पिता बन गए हैं। रविवार, 6 नवंबर को आलिया भट्ट ने बेटी को जन्म दिया। आपको बता दें कि सुबहलगभग 7:30 बजे आलिया-रणबीर मुंबई में एच-एन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल ऐंड रिसर्च सेंटर, पहुंचे थे। कुछ ही घंटे बाद आलिया भट्ट ने बेबी गर्ल को जन्म दिया। कुछ दिनों पहले आलिया भट्ट ने अपना बेबी शावर सेलिब्रेट किया था।
Ramlal Sharma ने ग्रेटर चुनाव को लेकर Congress और हेरिटेज पर साधा निशाना!
14 अप्रैल 2022 को आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने शादी की थी। शादी में सिर्फ़ कुछ दोस्त और करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए थे और जून 2022 में आलिया भट्ट ने सभी को गुड न्यूज़ दी। आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्यारे से कैप्शन के साथ, सोनोग्राफ़ी करवाते हुए अपनी तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि वो प्रेगनेंट हैंऔर पोस्ट में उन्होंने एक शेर के परिवार की तस्वीर भी डाली। कैप्शन में आलिया ने लिखा, 'हमारा बेबी जल्द ही आने वाला है'।इतना ही नहीं इसके अलावा कुछ दिनों बाद खबर मिली कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के घर नवंबर में एक छोटा मेहमान आने वाला है।

और बात अगर बेबी गर्ल वाली न्यूज़ की हो तो आलिया ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कीजिसमे शेर के परिवार के साथ लिखा हुआ था कि उनका बेबी आ गया हैं और ये कितनी magical गर्ल है। हम ऑफिसियली पेरेंट्स बन धन्य हुए हैं”। इस न्यूज ने सभी फ़ैन्स का दिन बना दियाऔर न्यूज़ के आने के बाद ही सोशल मीडिया पर दोनों सेलेब्स को आम और खास लोगों ने बधाइयां और शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया।






