OTT प्लेटफॉर्म पर आएंगे स्टार के बेटे लेकिन बतौर एक्टर नहीं...
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खानऔर गौरी खान के बड़े बेटे आर्यन खान OTT प्लेटफॉर्म पर बतौर राइटर काम करने को तैयार हैं। आर्यन अपनी लाइफ में अपने पिता शाहरुख खान से कुछ अलग करना चाहते हैं।
ये खबर आप तभी देखिये जब आप अपने आंसू रोक पाये!

पिछले साल उनका नाम ड्रग केस में जोड़ा गया था,जिसकी वजह से वो कई दिनों तक जेल में भी रहे थे। हालांकि इस बारे में कोई अपडेट्स नहीं आए।आर्यन को एक्टिंग में कोई दिलचस्पी नहीं है। वो डायरेक्टर बनना चाहते हैं और US में इसकी ट्रेनिंग भी ले चुके हैं। उन्होंने कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। फिल्म बनाने में और उसके क्रिएटिव वर्क में काम करना चाहते हैं। इस वेब सीरीज की कास्टिंग शुरू हो गई है और जल्द ही कास्ट का नाम रिवील कर दिया जाएगा। वेब सीरीज इस साल के अंत तक रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार हो जाएगी।इस वेब सीरीज के लिए कई एक्टर्स ऑडिशन दे रहे हैं। अभी कुछ कहा नहीं जा सकता की कौन-कौन से एक्टर्स फाइनल होंगे । जिस रफ्तार से काम शुरू हुआ है, उसे देखकर पता लग रहा है कि ये सीरीज इस साल के आखिरी तक रिलीज हो सकती है। इसको लेकर एक अपडेट ये भी है कि इसकी कहानी फिल्म इंडस्ट्री की थीम पर आधारित हैं।





