ताली बजाऊँगी नहीं, बजवाऊँगी- “सुष्मिता सेन”
मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन, पहली बार दिखेंगी किन्नर के रोल में
कुल्लू का अनोखा दशहरा, देवलोक से आते हैं देवी-देवता

हॉटस्टार की वेब सीरीज 'आर्या' में अपना दमदार परफॉर्मेंस देने के बाद, अब एक नई वेब सीरीज में किन्नर का रोल करती नजर आने वाली हैं,बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन उन्होंने अपनी अपकमिंग वेब सीरीज का पहला लुक इंटरग्राम अकाउंट पर रिवील कर दिया हैं। अभिनेत्री का लुक देखकर यह साफ पता चल रहा है कि वो ट्रांसजेंडर का किरदार निभाने वाली हैं। यह पहली बार होगा जब मिस यूनिवर्स किसी ट्रांसजेंडर के रोल को प्ले करती दिखाई देंगी। सुष्मिता सेन का यह अवतार देख हर कोई इस वेब सीरीज के बारे में जानने की कोशिश कर रहा है। आप सोच रहे होंगे की आखिर किस फेमस ट्रांसजेंडर की जिंदगी को ओटीटी प्लेटफॉर्म कि तैयारी चल रही है चलिए हम आपको बताते हैं इस वेब सीरीज में सुष्मिता सेन,जानी मानी एक्टिविस्ट ट्रांसजेंडर गौरी सावंत, सखी चार चौघी ट्रस्ट की संस्थापक और निदेशक का किरदार निभाने वाली हैं। उन्होंने, सेफ सेक्स के लिए जागरुकता फैलाने और ट्रांसजेंडर समाज की समस्याओं से लड़ने के लिए, साल 2000 में इसकी शुरुआत भी की थी।

उन्होंने केवल ट्रांसजेंडर समुदाय के हक में आवाज उठाई बल्कि उन्हें समाज में सम्मान दिलाने के लिए बहुत काम भी किया।वेब सीरीज में गौरी और उनकी गोद ली बच्ची के रिश्ते को दिखाया जाएगा। इस पर गौरी सावंत का कहना हैं की,एक हिजड़े का किरदार विश्व सुंदरी कर रही है। यह पूरे ट्रांसजेंडर कम्यूनिटी के लिए बहुत खुशी की बात है। साथ ही उन्हें ये भी लगता हैं सुष्मिता सेन इस किरदार के साथ पूरा जस्टिस करेंगी। अगर कोई एक्टर या बड़ा हीरो उनका किरदार करता, तो शायद फनी लगता। ट्रांसजेंडर के ऊपर बायोपिक बनना अपने आप में बहुत बड़ी बात है, उस पर भी सुष्मिता मेरा रोल कर रही हैं, तो ऐसा लगता है कि मानों मैं घी के डब्बे में जाकर बैठ गई हूँ। इस वेब सीरीज की शूटिंग नवंबर से शुरू होने वाली हैं। यह भी कहा जा रहा है कि सुष्मिता सेन, इस वेब सीरीज को कम्प्लीट करने के बाद ही, अपनी हिट वेब सीरीज 'आर्या 3' पर काम शुरू करेंगी।





