टैरेंस और नोरा के वायरल विडियो पर एक बार फिर लुईसने दी सफाई!
लगभग दो साल पहले कोरियोग्राफर टैरेंस लुईस और नोरा फतेही का एक विडियो सोशल मीडिया पर एक विडियो वायरल हुआ था इस बात पर काफी विवाद भी हुआ था दरअसल, रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर के सेट से नोरा और टैरेंस का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसे देखने के बाद लोगों ने दावा किया था कि टैरेंस ने नोरा को गलत तरीके से छुआ है हाल ही में टैरेंस लुईस ने मनीष पॉल के पॉडकास्ट पर अपने ऊपर लगे आरोपों को पूरी तरह से गलत बताया है टैरेंस लुईस ने कहा की वो एक बहुत सिंपल सिचुएशन थी |शो में शत्रुघन सिन्हा और उनकी वाइफ आए थे गीता कपूर को लगा कि हमें उन्हें अच्छे से वेलकम करना चाहिए गीता की बात पर मैंने भी कहा ठीक है हम फुल नमस्कार के साथ कपल को ग्रीट करेंगे हमने पूरी इज्जत के साथ शत्रुघन सिन्हा और उनकी पत्नी को नमस्कार किया, मुझे याद भी नहीं है कि मेरा हाथ नोरा से टच हुआ भी था या नहीं टैरेंस ने आगे कहा मैं किसी को गलत तरीके से क्यों छूना चाहूंगा, जब मेरे आस पास कैमरा लगे हुए हैं ये बहुत चीप बात है. मुझे गालियां दी गई मैसेजेस में
Britain के प्रधानमंत्री पद के बेहद नजदीक Rishi Sunak...अब Indian बनेगा अंग्रेजों का P.M

बता दें कि टैरेंस लुईस का जब नोरा फतेही के साथ वीडियो वायरल हुआ था, तब भी उन्होंने खुद को डिफेंड करते हुए बेकसूर बताया था साथ ही टैरेंस और नोरा दोनों का ही कहना था कि वीडियो के साथ छेड़खानी की गई है. टैरेंस को वायरल विडियो के लिए काफी ट्रोल भी किया गया था अब एक बार फिर टैरेंस ने साफ कर दिया है कि उन्होंने नोरा फतेही को गलत तरीके से नहीं छुआ था|





