उर्फी जावेद ने अपने अलग अंदाज़ में पहना शर्ट, देखें
उर्फी जावेद के अजब-गजब फैशन से शायद ही कोई ऐसा हो जो वाकिफ न हो. सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली उर्फी जावेद की पॉपुलैरिटी दिन पर दिन बढ़ती जा रही है. उनके लेटेस्ट लुक की बात करें तो वीडियो में आप देख सकते हैं, उर्फी ने नीले रंग की फुल स्लीव शर्ट पहनी हुई है. आगे कुछ सोचने से पहले यह ध्यान में रखिए की…
Ranveer Singh नहीं तो फिर KGF सुपरस्टार Yash बनेंगे Brahmastra के Dev?

यह उर्फी जावेद हैं, जिनके हर आउटफिट में ट्विस्ट जरूर होता है. जैसा कि वीडियो के शुरुआत में देखा जा सकता है, उर्फी अपना बैकलेस लुक फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं. वहीं वह जैसे पलटती हैं, उनका शर्ट पहना हुआ अवतार नजर आता है. अपनी इस आधी शर्ट वाले लुक के साथ उर्फी जावेद लिखती हैं, 'सो यू डोन्ट नीड टू वेयर अ शर्ट टू वेयर शर्ट!' जिसका सीधी भाषा में अर्थ यही निकलता है कि शर्ट पहनने के लिए आपको उसे पहनने की जरूरत नहीं है.





