मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

बॉक्स ऑफिस पर खुद को नहीं साबित कर पाई ये दोनों फिल्में

प्रकाशित: Oct 29, 2022 19:05रिपोर्ट: Navtej TV

फिल्म 'राम सेतु'को बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में दिन-ब-दिन लगातार गिरावट देखने को मिल रही हैं, जो की 200 करोड़ रुपये की लागत से बनी हैं। जहाँ फिल्म के रिलीज से पहले देखने को मिल रहा था की फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे, वही जहाँ बात करे पहले दिन की तो अक्षय कुमार की फिल्म ने 15.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, दूसरे दिन 11.4 करोड़ का कारोबार कियाऔर इसी तरह तीसरे और चौथे दिन भी कमाई में गिरावट देखने को मिली। यानी अब फिल्म की कुल कमाई 42.70 करोड़ रुपये तक जा पहुंची है।

Ranveer Singh नहीं तो फिर KGF सुपरस्टार Yash बनेंगे Brahmastra के Dev

​​​​​​​

वही दूसरी ओर 'थैंक गॉड' अभी 30 करोड़ रुपये तक का आंकड़ा नहीं छू पाई है। अक्षय कुमार की फिल्म की ही तरह अजय देवगन की फिल्म की कमाई में भी लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। फिल्म ने पहले दिन 8.1 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, दूसरे दिन फिल्म की कमाई घटकर 6 करोड़ रुपये तक जा पहुंचीऔर तीसरेऔर चौथे दिन फिल्म ने कुछ खास कमाई नहीं की हैं। अब तक फिल्म की कुल कमाई 21.55 करोड़ रुपये हुई है। दोनों ही फिल्म बॉक्स ऑफिस की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई हैं। कहा जा रहा हैं कि हो सकता हैं वीकएंड पर यह दोनों फिल्मे कुछ कमाल दिखा पाए।