दिवाली के मौके पर देखिए राम-सेतु और थैंक गॉड
आपको जानकर बेहद खुशी होगी की एक बार फिर बॉलीवुड के खिलाड़ियों के खिलाड़ी और सिंघम एक ही दिन बड़े परदे पर अपना जलवा बिखेरने आ रहे हैं। अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म राम सेतु के निर्माता अभिषेक शर्मा और अजय देवगन की फिल्म थैंक गॉड के निर्माता इन्द्र कुमार ने दोनों फिल्मों की रिलीज डेट कन्फर्म कर दी है, जो की दिवाली के दूसरे दिन 25 अक्टूबर हैं।
6 घंटे अस्पताल में माँ की लाश के पास बैठे रहे दो मासूम
कैसी हैं यह दोनों फिल्मे और किस स्टोरी-प्लॉट पर यह फिल्मे बनाई गई हैं, जानिए नवतेज के साथ.......
बॉलीवुड के बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों में जोरदार टक्कर हो रही हैं, वो भी कोई छोटी फिल्मों की नहीं, बल्कि बड़े बजट वाली। जिसकी स्टार कास्ट भी काफी बड़ी हैं। हाल ही मेसिनेमा लवर्स को लाल सिंह चड्ढा और रक्षा बंधन के बीच टक्कर देखने को मिली थी। ये दोनों ही बड़े एक्टर्स की फिल्में थी। लाल सिंह चड्ढा में जहाँ आमिर खान थे, वहीं रक्षा बंधन को अक्षय कुमार लीड कर रहे थे। लेकिन अब जो फिल्मबॉक्स ऑफिस पर टकराने जा रही है वो बॉलीवुड जगत की मच अवेटेड फिल्में हैं- राम सेतु और थैंक गॉड।

अगर बात करें राम सेतू और थैंक गॉड के क्लैश की तो कहना अभी बहुत जल्दबाजी होगी कि किसकी फिल्म दर्शकों को ज्यादा पसंद आएगी। क्यूकि दोनों ही एक्टर्स की फैन फॉलोइंग जबरदस्त हैं और दोनों अपना काम बखूबी निभाते भी हैं। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि दर्शकों के लिए ये चुनना बड़ा टास्क होगा कि वो किसकी फिल्म देखने जाएं।अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु एक एक्शन-ड्रामा फिल्म है, जिसमें थोड़ा बहुत थ्रिल भी स्वादानुसार एडेड है। फिल्म का बजट लगभग 85 करोड़ का बताया जा रहा है।इस फिल्म में अक्षय के साथ जैकलीन फर्नांडीज और नुसरत भरूचा भी हैं, फिल्म लोगों की धार्मिक भावनाओं से जुड़ी है।वहीं अजय देवगन की फिल्म थैंक गॉड एक कॉमेडी फिल्म हैं, जोहंसी-हंसी में लोगों को कर्मों के फल का सबक देने वाली है।इस फिल्म में अजय के साथ रकुल प्रीत और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी हैं। फिल्म का बजट 70 करोड़ के आसपास बताया जा रहा है। हालांकिअक्षय कुमार की पिछली मूवी रक्षा-बंधन की कहानी दिल लुभाने वाली थी लेकिन उसकोदर्शकोंका इतना प्यार नहीं मिल पाया। अब देखना ये हैं किअक्षय की राम सेतु को दर्शकों कारीस्पान्स किस तरह का मिल पाता हैं।






