मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
लाइफस्टाइल

रात में ज्यादा पेशाब लगना हो सकता है आपके लिए खतरा, तुरंत करें ये काम

प्रकाशित: Jun 08, 2022 21:27रिपोर्ट: Navtej TV

मानव शरीर कई प्रकार की चीजों से बना है और उसको उसी हिसाब से रखने के लिए हम कई प्रकार की चीजों का सेवन करते हैं। लेकिन कई बार हमारा शरीर आने वाली बीमारियों का संकेत देता है लेकिन हम उसको पहचान नहीं पाते है। लेकिन कई लोगों को रात के समय में बार—बार पेशाब लगती है तो वह उसे अनदेखा कर देते है लेकिन ऐसा करना सही नहीं है। कई रिसर्च में पाया गया है कि रात में 3 बार से ज्यादा पेशान लगना आपके लिए खतरा साबित हो सकता है।

Prophet Muhammad Remarks के अपमान का बदला भारत में होंगे धमाके, अलकायदा की धमकी!

हाई ब्लड प्रेशर के कारण रात में बार-बार यूरिन आने की समस्या शुरू हो जाती है। जो लोग खाने में बहुत ज्यादा नमक का सेवन करते है तो उनको रात में पेशाब के लिए ज्यादा जाना पड़ता है। कई लोगों को पानी पीने की आदम कम होती है तो ऐसे लोग रात में खाना खाने के बाद जमकर पानी पीते है तो उनको इस समस्या का सामना करना पड़ता है।


नॉकटर्नल पॉलीयूरिया नामक जैसी बीमारी होने पर भी रात में बार-बार यूरिन आने की समस्या शुरू होती है। रात में बार-बार नींद का खुलना भी पेशाब जाने का कारण होता हैं और इसके कारण इंसान तनाव में आता है। इससे बचने के लिए आपको रात में सोते समय पानी का सेवन कम करना चाहिए ताकि पेशाब जाने से छूटकारा मिल जाए। अगर आपको यह समस्या लंबे समय तक बनी रहती है तो बिना देरी किए डॉक्टर से जरूर संपर्क करना चाहिए।