मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
उत्तर प्रदेश

UP Exit Poll के नतीजों में फेल होती दिख रही है अखिलेश और जयंत की जोड़ी

प्रकाशित: Mar 08, 2022 17:12रिपोर्ट: Navtej TV

10 मार्च के नतीजों से पहले कई मीडिया चैनल ने अपने सर्वे जारी किए है जिसे देखकर लग रहा है कि यूपी में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है। एग्जिट पोल को अंतिम नतीजे नहीं कहा जाता है और इनकी प्रमाणिकता भी सही नहीं होती है। लेकिन इसके बाद भी इस बात के संकेत मिल जाते है कि जनता ने इस बार सरकार बनने के लिए किसे चुना है। इन नतीजों में सपा की सीट ​तो बढ़ रही है लेकिन सरकार बनाने जितना आंकड़ा उनके पास नहीं है।

मौत ने ढूंढे अजीब बहाने, किसी की गोलगप्पे खाते-खाते तो किसी की डांस करते-करते जब हो गई मौत!

इस बार अखिलेश से बढ़े दलों की जगह छोटे दलों से गठबंधन करने का फैसला किया था ले​किन एग्जिट पोल के नतीजों में उनका फैसला सही साबित होता नहीं दिख रहा है। अगर 10 मार्च के नतीजे भी इसी तरह के रहे तो सपा को बहुत बड़ा नुकसान होना और सरकार बनाने का सपना टूट जाएगा। सपा के पास इस बार बीजेपी को सत्ता से बाहर करने के कई बड़े मुद्वे थे लेकिन वह उनका चुनावों में सही प्रकार से भूना नहीं पाई और इसी वजह से उनकी सीटे बहुमत के आंकड़े के पार होती नहीं दिख रही है।

2017 और 2019 की तरह इस बार भी अखिलेश का दांव उल्टा पड़ता हुआ नजर आ रहा है और बीजेपी फिर से सत्ता में जबरदस्त वापसी करती दिख रही है। सपा ने रालोद, सुभासपा, महान दल, अपना दल (कमेरावादी) और प्रगतिशील मोर्चा से गठबंधन करके सभी पार्टियों को सीटें दी लेकिन इसके बाद भी वह सत्ता से बाहर होती दिख रही है।


सभी सर्वे में बीजेपी को 200 से ज्यादा सीटें मिलती दिख रही हैं तो वहीं, सपा को किसी भी सर्वे में 150 से ज्यादा सीटें मिलती नहीं दिख रही है।2017 की तुलना में अखिलेश यादव की सीटों में इजाफा हुआ है और 42 से वह 150 तक पहुंच गए है लेकिन सरकार बनाने के जादूई आंकड़े को छूने में सफल नहीं हो रहे है। सपा तीसरी बार चुनाव में गठबंधन के साथ उतरी है लेकिन एग्जिट पोल में सपा को इससे कोई फायदा नहीं होता दिख रहा है।