आंखें खोल देती है इन खतरनाक बीमारियों का राज,जानें पूरी खबर
प्राचीन समय में बीमारियों का पता किसी मशीन या टेस्ट से नहीं किया जाता था क्योंकि डॉक्टर मरीज की आंखे देखकर ही बीमारी का पता कर लेता था। लेकिन समय के साथ इसमें बदलाव होता गया और लोग अब टेस्ट कराने में ज्यादा विश्वास करते है। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी बीमारियों के बारे में बताने जा रहे है जिनकी पहचान आप आंखें देखकर ही जान सकते है। इसके लिए आपको किसी प्रकार के टेस्ट कराने की जरूरत भी होगी और आसानी से बीमारी का पता करके समय पर उसका इलाज करवा सकते हैं।
JNU Latest News | Ramnavmi पर Non Veg खाने से JNU में भड़की हिंसा
डायबिटीज- यह एक ऐसी बीमारी है जिसका मरीज दुनिया के हर घर में देखने को मिलेगा। इस बीमारी के होने से मरीज को आंखों से धुंधला दिखाई देना शुरू हो जाता है। बताया जाता है कि 2 डायबिटीज मरीज का ब्लड शुगर बढ़ने से नसों पर दबाव पड़ता है और इसकी वजह से आंखों से दिखना कम शुरू हो जाता है।
कैंसर-कैंसर एक ऐसी बीमारी है जिसका समय पर इलाज नहीं होता है तो मरीज की मौत होना निश्चित है। ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण आपकी आंखों से पता चल सकता है। कैंसर आपको धुंधला नजर आना और आंखों में दर्द होना शुरू हो जाता है।

कोलेस्ट्रॉल- जब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है तो आंखों की पुतली के चारों ओर सफेद रंग का घेरा बन जाता है। कई बार ऐसे लक्षण उम्र बढ़ने के कारण भी दिखाई देते है लेकिन अगर आपको ऐसा लगे तो एक बार इसकी जांच जरूरी करानी चाहिए।
पीलिया- आंखों का सफेद भाग जब तेजी से पीला हो जाए तो समझ लेना चाहिए कि आपको पीलिया हो गया है। पीलिया के कई लक्षण होते है लेकिन इसका इलाज समय पर नहीं होने से मरीज की मौत भी हो सकती है। अगर आपको नाखुन भी पीले हो जाए तो भी आपको सर्तक हो जाना चाहिए।





