आंखों में छुपा है आपकी सेहत का राज, इन लक्षणों के दिखने पर बरते सावधानी
आंखों से लोग किसी के बारे में बहुत कुछ जान सकते हैं लेकिन इन्हीं आंखों से आपकी सेहत से जुड़े कई राज भी खुल सकते हैं। डॉक्टर हमेशा मरीज के आंखों में देखकर उसकी बीमारी के बारे में बताता है लेकिन आपको अगर आंखों से जुडी कोई परेशानी होती है तो आप इसे हल्के में नहीं ले और जल्द से जल्द डॉक्टर से मिले। आंखों के हावभाव से ही आपकी बीमारी के बारे में पता चला जाता है तो आप कुछ बातों का ध्यान रखें जिससे आप अपनी बीमारी के बारे में जान सके।
आतंकी का 'अब्बूजान' समाजवादियों का 'भाईजान' इसलिए बंद है Akhilesh जी की जुबान
आंखों में पानी आना- कई बार आंख से पानी आना शुरू हो जाता है और हम इसे साधरण बात समझ लेते हैं। लेकिन ऐसा होगा आपकी आंखों के लिए नुकसानदायक है। आंखों में ज्यादा पानी आना ब्लड शुगर की बीमारी का संकेत होता है। इसलिए डायबिटीज का पता लगते ही इसका ध्यान रखें।
धुंधला दिखाई देना- कई लोगों को अचानक से धुंधला दिखाई देना शुरू हो जाता है और इसका कारण माइग्रेन या स्ट्रोक के खतरे का संकेत देता है। ब्रेन ट्यूमर की शिकायत होने के कारण धुंधला दिखना शुरू हो जाता है।
आंखों में सूजन - जब शरीर में पानी की कमी होती है तो आंखों में सूजन और डार्क सर्कल्स की समस्या का होना शुरू हो जाता है। उम्र बढ़ने के कारण भी इस समस्या का खतरा बढ़ता है।

आंखों में पीलापन- आंख में कई पीलापन दिखाई देता है और इसकी वजह गंदे पानी का सेवन करना है। आंखे के सफेद भाग में जब पीलापन नजर आता है को उसे पीलिया कहा जाता है।
आंखों में सूखापन- ज्यादा समय तक एक ही जगह बैठकर काम करना या ज्यादा फोन चलाने से इस समस्या का खतरा बढ़ता है। उम्र बढ़ने के कारण भी लोगों को इस समस्या का सामना करना पड़ता है लेकिन कई बार कम उम्र के लोगों को भी इस बीमार से लड़ना पड़ता है।





