मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
देश विदेश

फडणवीस VS मलिक: अंडरवर्ल्ड और दाऊद पर मचा जबरदस्त घमासान,जानें इसका पूरा सच

प्रकाशित: Nov 17, 2021 16:27रिपोर्ट: Navtej TV
आर्यन खान से शुरू हुई नवाब—मलिक की जुबानी जंग के बाद अंडरवर्ल्ड और दाऊद को लेकर आये दिन नये—नये खुलासे हो रहे हैं। इन दोनों नेताओं ने जिस तरह से एक—दूसरे पर आरोप लगाये है उसे देखकर एक बात तो सही साबित होती नजर आ रही है कि अंडरवर्ल्ड और दाऊद का मुंबई से गहर नाता कभी खत्म नहीं हो सकता। अंडरवर्ल्ड और दाऊद के नाम से आज भी मायानगरी में बड़े—बड़े लोगों से संबंध हो सकता है अपने फायदे के लिए वह इनसे नाता रखते हैं। ड्रग्स से शुरू हुआ मामला अब जाली नोट और अवैध जमीन के साथ कई बड़े खुलासों की तरफ बढ़ रहा है।

दिवाली के बाद दोनों नेताओं ने बड़े धमाके के साथ सनसनीखेज खुलासे करने का दावा किया था जो अब सही साबित होता हुआ नजर आ रहा है। पूर्व CM फडणवीस ने आरोप लगाया कि नवाब मलिक पर करोड़ों की जमीन कौड़ियों के दाम में खरीदने का आरोप लगाया और कहा कि नवाब मलिक भी इस कंपनी से कुछ समय के लिए जुड़े हुए थे। इसके बाद कहा कि सरदार शाह वली खान और हसीना पारकर के करीबी सलीम पटेल के नवाब मलिक के साथ बहुत अच्छे व्यवसायिक संबंध हैं। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उनके मंत्री के रहते हुए यह सौदा कैसे हुआ और मुंबई के गुनाहगारों से जमीन खरीदने की क्या जरूरत थी। इस बात को सभी जानते है कि TADA के दोषी की संपत्ति केवल सरकार जब्त कर सकती है लेकिन ऐसा नहीं हुआ जो साफ तौर पर कई सवाल खड़े करता है।

इसके बाद एनसीपी नेता नवाब मलिक ने पूर्व सीएम फडणवीस पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जब फडणवीस सीएम ​थे तो जाली नोटों का कारोबार कर रहे थे। उनकी जानकारी में कई देशों में यह कारोबार हो रहा था। 2017 में एक छापेमारी में लगभग 15 करोड़ से ज्यादा के जाली नोट पकड़े जाने के मामले को सीएम ने दबा दिया था। सीएम ने अपने कार्यकाल के दौरान एक माफिया जिसका नामम मुन्ना यादव है जिसको कंस्ट्रक्शन बोर्ड का अध्यक्ष बनाया। मलिक ने कहा कि दाउद इब्राहिम का करीबी रियाज भाटी और फडणवीस के बीच संबंधों को लेकर भी आरोप लगाये हैं।